Top Story

ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन, ओटीटी और टीवी पर रिलीज होगी

Uploaded Image 

Mumbai: श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट की आगामी ग्लोबल थ्रिलर फिल्म 'लिबरेशन' की शूटिंग इन दिनों दिल्ली-एनसीआर की शानदार लोकेशंस और पांच सितारा होटलों में जोरों पर चल रही है। अंग्रेजी भाषा में बन रही इस फिल्म के लेखक और निर्देशक अंकित कदम हैं। फिल्म का निर्माण कनिष्क कदम कर रहे हैं, जबकि सोनू त्यागी इसके सह-निर्माता हैं। इसमें सात्विक भाटिया (जेम्स) और महिका शर्मा (डोरोथी) मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

'लिबरेशन' एक रोमांचक थ्रिलर है। कहानी जेम्स नाम के एक युवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हत्या की साजिश में फंस जाता है। इसी बीच उसकी मुलाकात एक मजबूत महिला डोरोथी से होती है, जिससे उसके जीवन में बड़े बदलाव आते हैं।

दिल्ली को सिर्फ एक बैकग्राउंड के तौर पर नहीं, बल्कि इसकी आधुनिकता और आम जनजीवन के संघर्ष को कहानी के साथ गहराई से जोड़ने के लिए चुना गया है। इस फिल्म को मुख्य रूप से अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी दुनियाभर के दर्शकों के लिए जल्द ही ओटीटी और टीवी पर रिलीज करने की योजना है।