Top Story

जिले में अभी तक 224.4 मिमी वर्षा दर्ज

Publish Date: | Fri, 26 Jun 2020 04:13 AM (IST)

छिंदवाड़ा। जिले में अभी तक 224.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 27.1 मिमीऔसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में गुरुवार को 1.6 मिमीऔसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि तहसील छिंदवाड़ा में 0.8, चौरई में 6.2, हर्रई में 10.8 और पांढुर्णा में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिंदवाड़ा में 191.2, मोहखेड़ में 207.8, तामिया में 219, अमरवाड़ा में 303, चौरई में 257.5, हर्रई में 180, सौंसर में 144.9, पांढुर्णा में 263.2, बिछुआ में 197.6, परासिया में 235.1, जुन्नाारदेव में 264.2, चांद में 220.4 और उमरेठ में 227.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में अभी तक 23 व्यक्ति हुए स्वस्थ

छिंदवाड़ा। जिले से कोरोना वायरस के अब तक एक हजार 700 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें से एक हजार 484 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं एवं 115 सैंपल की जांच लंबित है व 39 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक 23 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन द्वारा जिले के नागरिकों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अन्य राज्यों और जिलों से 48 हजार 772 यात्री आए हैं जिनकी स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण भी कर लिया गया है तथा इसमें से 44 हजार 509 व्यक्तियों का होम क्वारंटाईन भी पूर्ण हो चुका है। जिले में अभी तक कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए 46 व्यक्तियों में से 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है और 23 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं तथा वर्तमान में जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित 21 व्यक्तियों को भर्ती कर उनका समुचित उपचार किया जा रहा है। जिले में 15 क्षेत्रों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है तथा पूर्व में घोषित 16 कंटेनमेंट एरिया में किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होने से इन्हें कंटेनमेंट क्षेत्र से हटा दिया गया है। जिले में 44 फीवर क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित रोगियों का चिन्हांकन कर उनका उचित उपचार किया जा रहा है एवं आवश्यकता पड़ने पर रोगी का सेम्पल कोरोना जांच के लिये भिजवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 07162-242996 पर संपर्क कर नोवेल कोरोना वायरस और उससे बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पैनल अधिवक्ताओं का मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन प्रशिक्षण का समापन

छिंदवाड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीएस भदौरिया के मार्गदर्शन में गुरुवार को पैनल अधिवक्ताओं का मोबाईल एप के माध्यम से 4 दिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम संपन्ना हुआ। इस ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज अरविंद कुमार गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी सोमनाथ राय, अधिवक्तागण गोविंद सिंह, प्रीति सिंह, मोहिंदर सिंह बैस, अनिल पटेल, शशि सिंह, कुमारी मणि कुसमरिया, मीना सोनी, नमन मेश्राम, तरन्नाुम खान, श्रीमती ममता नामदेव, अलका सिन्हा और सुश्री डिम्पल पाटिल उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज श्री अरविंद कुमार गोयल द्वारा 4 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान पैनल अधिवक्ताओं की भूमिका और विधिक सहायता प्राप्त व्यक्ति के प्रति उनका उत्तरदायित्व, अभियुक्त की गिरफ्तारी, जमानत सहित दंड प्रक्रिया संहिता के विभिन्ना प्रावधान, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, मीडिएशन तथा लोकोपयोगी लोक अदालत की प्रक्रिया एवं उसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तुत प्रश्नों का समाधान भी किया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source