जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 9वीं में 8 परीक्षार्थी चयनित
छिन्दवाड़ा: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2020-21 में आयोजित कक्षा 9वीं की परीक्षा में 8 परीक्षार्थियों का चयन किया गया है। कोविड-19 के कारण आने वाली कठिनाईयों के मद्देनजर विद्यालय द्वारा ऑनलाईन मोड के माध्यम से दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा जिसका फार्मेट प्राप्त करने व प्रवेश के दिशा-निर्देशों के लिये विद्यालय आना आवश्यक नहीं है। परीक्षार्थी विद्यालय की वेबसाईट https://www.navodaaya.gov.in/nvs/nvs-school/CHHINDWARA/en/home से फॉर्म व दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही भरे हुये फार्मेट व दस्तावेजों की प्रतियां विद्यालय के ई-मेल पते jnvchindwara@gmail.com पर संप्रेषित कर सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार की कठिनाई के आने पर विद्यालय में स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी भरे हुये फार्मेट व दस्तावेज जमा किये जा सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी के प्राचार्य ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में आयोजित कक्षा 9वीं की परीक्षा में परीक्षार्थी अरूनिमा सिंह, विवेक चौरिया, हिमानी पवार, आशुतोष मिश्रा, भूमिका धुर्वे, पार्थ भोंडे, उमा सलवंशी और पायल बुनकर का चयन किया गया हैं।