नदियों में चल रही है पोकलेन मशीन, प्रशासन नहीं कर कार्रवाई
Publish Date: | Fri, 26 Jun 2020 04:13 AM (IST)
रेत चोरीः बिना रायल्टी से चल रहे हैं सड़कों पर सैकड़ों डंपर
फोटो 13 और 14
नदी किनारे अवैध उत्खनन जारी
सौंसर। खनिज विभाग की कार्रवाई के अभाव के चलते सौंसर क्षेत्र से अवैध उत्खनन रेत चोरी और पोकलेन मशीनों से नदियों से रेत निकालना बंद नहीं हो रहा है, सौंसर क्षेत्र में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं, कि अब रात के बजाय दिन दहाड़े ही नदियों में पोकलेन मशीन डालकर बड़े पैमाने पर रेत की चोरी की जा रही है, रेत माफिया को शासन प्रशासन पुलिस, खनिज विभाग का डर समाप्त हो चुका है, मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से सौंसर क्षेत्र के निमनी, रंगारी, परतापुर, बेरडी रोहना, जिरोला, सावंगा, सायरा, मालेगांव की नदियों में पोकलेन मशीन लगाकर अवैध उत्खनन की शिकायतें आ रही है।
मशीनों पर है पाबंदी बावजूद नहीं मान रहे रेत माफिया
बीते दिनों एक आदेश के तहद नदियों में मशीन लगाकर रेत के खनन पर रोक लगने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन सौंसर क्षेत्र में रेत चोरों ठेकेदारों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। वो बेखोफ एनजीटी के नियमों को दरकिनार करते हुए दिन-रात नदियों से मशीनें लगाकर रेत निकाल रहे हैं, मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के रंगारी बैरागढ़ मालेगाव सावगा में रेत माफिया के द्वारा बड़े पैमाने पर पोकलेन मशीन का उपयोग करते हुए नदी से दिनदहाड़े रेत निकालकर नदी को छलनी करते हुए प्रशासन को ठेंगा दिखाया जा रहा है,गुरुवार को रेत चोरी जारी थी। इन नदियों से अवैध उत्खनन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बार-बार खनिज विभाग पुलिस, स्थानीय प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी रेत माफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
बिना रायल्टी के चल रहे हैं, ओवर लोड सैकड़ों डंपर
लगभग 10 दिनों पूर्व स्थानीय प्रशासन के द्वारा बारहदेवी खदान ओर ओवर लोड चल रहे डंपरों पर कार्रवाई की गई थी, बावजूद उसके रेत माफिया और ओवर लोड डंपर संचालकों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं, बेरडी सायरा, रंगारी, लोधीखेड़ा, रामाकोना आमला मार्ग पर बड़े पैमाने पर ओवर लोड दम पर चल रहे हैं, जिसके कारण ग्रामीण सड़कें पूरी तरह से छलनी हो चुकी है, खनिज विभाग और पुलिस के द्वारा रेत गाड़ियों की रायल्टी रसीद चेक नहीं की जा रही है, जिसके चलते बड़े पैमाने पर बिना रायट्री के प्रतिदिन सैकड़ों डंपर नागपुर सौंसर मार्ग पर चल रहे है, रात्रि में चलने वाले बिना रायट्री, ओवर लोड डंपर पर गश्त के दौरान पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है।
इनका कहना है
मंत्री कमल पटेल के द्वारा नदियों से पोकलेन मशीन से रेत निकालने पर पाबंदी लगाई गई है। बावजूद इसके सौंसर में रेत माफिया के द्वारा बड़े पैमाने पर पोकलेन मशीन के उपयोग से रेत चोरी की जा रही है जिस पर प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही प्रशासन ने कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रशांत महाले, भाजपा नेता
हमें जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां लगातार कार्रवाई की जा रही है।
मनीष पालेवार, जिला खनिज अधिकारी
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

