Top Story

ᅠस्वास्थ्य केंद्र में खुले में लिए जा रहे स्वाव सैंपल

Publish Date: | Fri, 26 Jun 2020 04:13 AM (IST)

फोटो 9खुले में सैंपल लेने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा

जुन्नाारदेव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोविड की जांच के लिए जा रहे स्वाव सैंपल खुले में लिए जा रहे हैं इस बड़ी विभागीय लापरवाही के चलते संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि 16 जून से जुन्नाारदेव स्वास्थ्य केंद्र में भी कोविड जांच के लिए सैंपल का कलेक्शन किया जा रहा है परंतु उस के बाद भी विभाग की लापरवाही के चलते आज तक कोविड जांच के लिए अलग से कमरे का इंतजाम नहीं किया गया। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की कोरोना से लड़ने की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। दमुआ की लैब दूसरे दिन भी बंद रहने से लोग परेशान होते रहे। कोविड के सैंपल कलेक्शन के लिए गुरुवार के दिन भी दमुआ के संविदा लैब टेक्नीशियन को जुन्नाारदेव बुला लिया गया। जिसके कारण से दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लैब बंद रहा। जिसके चलते रक्त संबंधी जांच कराने अस्पताल पहुंचे पर आज भी मरीजों को परेशान होकर घर वापस जाना पड़ा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के वरिष्ठ दो मीसा बंदियों का किया स्वागत

10मीसा बंदियों ने पुराने दिन की यादें की साझा

जुन्नाारदेव। आपातकाल की 45 वीं वर्षगाठ पूर्ण होने पर नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के वयोवृद्ध मीसा बंधी रह चुके नागरिक का स्वागत किया। नगर के मीसाबंदी कृष्ण बरहैया एवं केसरी प्रसाद वर्मा द्वारा आपातकाल में लोकतंत्र की खिलाफत करने वाले देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के आदेशों का विरोध करने पर जेल की सजा भी भुगत चुके हैं। उन्होंने अपने उन दिनों को याद कर बताया कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने 45 वर्ष पूर्व पूरे भारतवर्ष में इमरजेंसी लागू कर दी थी उस दौरान हमने लोकतंत्र की खिलाफत पर अपनी आवाज उठाई थी जिसके कारण पुलिस की बर्बरता का हमें शिकार होना पड़ा। उस दौर में पुलिस ने कांग्रेस की सत्ता होते हुए जनसंघ के हम कार्यकर्ताओं को पकड़ कर मारपीट की और थाने ले जाकर दूसरे दिन जेल भेज दिया। कृष्ण बरहैया ने बताया कि वह इमरजेंसी के दौर में 6 माह की जेल भोग चुके हैं, वहीं केसरी प्रसाद वर्मा ने बताया कि वह 15 माह से अधिक जेल की सजा को पा चुके हैं। उस दौर में मीसा बंदियों के साथ जो बर्बरता की गई थी आज भी इन जनसंघ के नायकों द्वारा वह दिन याद कर उनकी आंख में आंसू आ जाते हैं। नगर भाजपा के नेता दर्शन मिगलानी, शंकर लाल सेन, प्रमोद बंदे वार ,विवेक चंद्रवंशी, सुनील नामदेव ,किशोर बरहैया ,रूपेश विश्वकर्मा, राहुलअमूल्ये, विपिन बिंदेवारी ने जनसंघ के इन मीसा बंदियों के घर पर जाकर दोनों मीसाबंदी को साल श्रीफल भेंट कर पुष्प माला पहना कर मिठाई से उनका मुंह मीठा किया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source