Top Story

कोरोना वॉरियर के रूप में श्री अरुण शर्मा को आयुष विभाग ने किया सम्मानित

छिन्दवाड़ा: राज्य आयुष विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में जिला आयुष अधिकारी डॉ.किशोर गाडबैल के निर्देशन में कोरोना वायरस से बचाव के लिये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये आर्सेनिक एल्ब-30 नामक औषधि के वितरण का कार्य पूरे जिले में व्यापक रूप से किया जा रहा है। इस कार्य में जनसहयोग भी प्राप्त हो रहा है । नगर छिंदवाड़ा में व्यापक रूप से टीमवर्क के माध्यम से जनसामान्य तक यह औषधि पहुंचाने में विशेष सहयोग देने वाले श्री अरुण शर्मा को विभाग द्वारा कोरोना वॉरियर  के रूप में सम्मानित किया गया।
       जिला आयुष अधिकारी डॉ.किशोर गाडबैल एवं होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी  डॉ.सुरभि सारंगपुरे ने बताया कि अर्सनिक एल्ब-30 कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए कारगर औषधि है, जिसका सेवन सभी परिवारों को लगातार तीन दिन तक करना चाहिये।  कोरोना से सावधानी ही इस महामारी की दवा है। उन्होंने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में औषधि वितरण व्यवस्था में श्री अरुण शर्मा के साथ सर्वश्री धर्मेंद्र मिगलानी, अभिलाष गोहर, राजेश बैस, राजेश भोयर, शैलेन्द्र बघेल, मनोज चौरे, श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, श्री महेंद्र सिंह भाटी शरद जामठे, जागेन्द्र अल्डक, शरद बंदे, रत्नाकर आवारे ,शैलेन्द्र यादव, पप्पू भायदे, परमाल रघुवंशी, संतोष पटेल, जितेंद्र चौहान, अभिषेक गुप्ता, इंद्रजीत पटेल, शिव सोनी, पुनीत सोनी, धर्मेंद्र बंशकार, मोंटी शर्मा, सचिन काले ने विशेष सहयोग किया है । आयुष विभाग छिंदवाड़ा द्वारा इन सभी के सहयोग के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया है ।