Top Story

घर पर बनाइए टेस्टी मैंगो शेक, इस तरह बनाएंगे तो बनेगा गाढ़ा और रेस्टोरेंट जैसा शेक

MANGO SHAKE, MANGO- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM-FOODDEVIL2020/JAIPURKAKHANA घर पर बनाइए टेस्टी मैंगो शेक

आम को फलों का राजा कहा जाता है, गर्मियों में आम आसानी से मिलता है और आम को लोग कई तरीकों से खाते हैं। आम का मैंगो शेक खूब पसंद किया जाता है। गर्मियों में यह फायदा भी करता है और इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। आज हम आपको घर पर मैंगो शेक बनाने की रेसिपी बताएंगे। 

सामग्री

  • 2 बड़े पके हुए आम
  • आधा कप दूध
  • स्वादानुसार चीनी
  • 4 आइसक्यूब

तला-भुना नहीं है खाने का मन तो बनाइए मूंग दाल के कवाब, सेहत और स्वाद दोनों के लिए है बेस्ट

घर में इस आसान से तरीके से बनाइए बाजार से अच्छा पनीर, मुलायम इतना लगेगा लजीज

 

विधि-

आम को धुलकर छील लें और टुकड़ों में काट लीजिए। अब मिक्सर के बड़े जार में इन टुकड़ों को डालिये। इसमें दूध, चीनी और आइस क्यूब्स डालिए। अब इसे मिक्सर से स्मूथ कर लीजिए, ध्यान दीजिए कि कहीं भी आम के टुकड़े नहीं होने चाहिए। अब मिल्क शेक को ग्लास में डालिए। इसमें ऊपर से आइसक्रीम भी डाल सकते हैं, अगर आइसक्रीम ना भी हो तो कोई बात नहीं।  ऊपर से बादाम के टुकड़े, चेरी और नारियल का बुरादा डालिए। टेस्टी मैंगो शेक तैयार है।

इस आसान तरीके से घर पर फटाफट बनाइए करारे भटूरे, ये है पूरी रेसिपी

सुझाव-

  • अगर कटे हुए आम 20 मिनट के लिए फ्रीजर में डाल देंगे तो मैंगो शेक गाढ़ा बनेगा और आपको आइसक्यूब डालने की जरूरत भी नहीं है।
  • अच्छा मैंगो शेक बनाना है तो कम रेसे वाले आम का इस्तेमाल करिए।
  • अगर आपको मैंगो शेक पतला बनाना है तो दूध ज्यादा डाल सकते हैं।

कोरोना से जंग : Full Coverage

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन