शहर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था
Publish Date: | Tue, 30 Jun 2020 04:14 AM (IST)
फोटो 18
लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक ने बढ़ा दी समस्या
नागपुर मार्ग पर प्रतिदिन लगता है जाम
छिंदवाड़ा। लॉकडाउन खुलने के साथ शहर में ट्रैफिक ने जो रफ्तार पकड़ी है वो लगातार बढ़ते जा रही है। बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था संभालने अब यातायात पुलिस भी चौक चौराहों पर कम ही नजर आ रही है। सिवनी से नागपुर मार्ग बंद होकर छिंदवाड़ा होते हुए नागपुर डायवर्ट किया गया है जिसके कारण दिन में कई बड़े वाहन शहर में पहुंच रहे है जिसके कारण भी शहर का यातायात प्रभावित हो रहा है। बड़े व भारी वाहन तो रिंग रोड से डायवर्ट होकर नागपुर मार्ग की ओर पहुंच जाते है लेकिन शहर में आने वाले छोटे वाहनों की संख्या पांच गुना हो गई है जिसके कारण ट्रैफिक पर साफ असर देखा जा सकता है। कोरोना वायरस के कारण लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश शासन ने दिए है, लेकिन बाजारों में भीड़ के कारण निर्देश हवा हो रहे है। रात 9 बजे के बाद बाजार बंद करने के निर्देश हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अब सुस्त होते जा रही है। व्यापारी बाजार बंद करने व घर पहुंचने में 10 बजा रहे है।
– नागपुर मार्ग पर लंबा जाम
यातायात पुलिस ने सिवनी मार्ग पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है जो शहर में आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर रिंग रोड की ओर पहुंचाते है। वर्तमान में वाहनों की संख्या इतनी है जिसका अंदाजा पूर्व में नहीं लगाया गया जिसके कारण अब रिंग रोड पर समस्या आ रही है। रिंग रोड से लेकर सौंसर व आगे तक प्रतिदिन बड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनती है। पांच गुना ट्रैफिक बढ़ने के कारण वर्तमान का ट्रैफिक बिगड़ गया है। इस मार्ग पर जो सुधार व वाहनों की गति रोकने जो कार्य किए जाने थे वह भी नहीं किए गए है।
– इनका कहना है।
नागपुर मार्ग पर ट्रैफिक पांच गुना बढ़ गया है जिसके कारण इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है। छोटे वाहन शहर में प्रवेश करते है जिसके कारण शहर में भी वाहनों की संख्या बढ़ गई है। यातायात को दुरुस्त करने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
सुदेश सिंग, डीएसपी, यातायात पुलिस, छिंदवाड़ा।
कांग्रेस विधायक की टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन
फोटो 17
भाजपा महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव द्वारा प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के विरूद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस विधायक जब पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि के संबंध में पत्रकार वार्ता कर रहे थे, तब उन्होंने महिला सम्मान को नीचा दिखाने के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणी की जिससे समस्त महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति बिसेन के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताटों ने थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा तथा मांग की गई कि कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव द्वारा महिला मंत्री पर अभद्र टिप्पणी पर धारा 354 ए एवं धारा 509 का अपराध पंजीबद्ध किया जाए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति बिसेन के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू नरोटे, महापौर कांता सदारंग, नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, भाजपा नेता परमजीत विज, दिनेश मालवी, संदीप चौहान, दुर्गेश नरोटे, महिला मोर्चा की बहने अनुभूति सिन्हा, भारती साहू, शबनम जफर खान, सुश्री शबनम खान, सुश्री हेमा क्षेत्री, लमिया मरावी, श्रीमति दीपिका सल्लामे, भारती देशवाडे, किरण श्रीवास्तव, अनिता दिनेश मालवी, मौजूद थे
वार्ड क्रमांक 45 में संपन्ना हुआ घर-घर जनसंपर्क अभियान
छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में वार्ड क्र. 45 के मतदान केंद्रों में घर-घर जनसंपर्क अभियान सोमवार को संपन्ना हुआ। मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष में देशहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आमजन के नाम पत्र के साथ एक वर्ष की उपलब्धियों के पत्रक एवं मास्क वितरण करने हेतु भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर रहे हैं। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली ने बताया कि भाजपा नगर मंडल छिंदवाड़ा के वार्ड क्र. 45 के जनसंपर्क अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी के साथ भाजपा नेता राजकुमार गोनेकर, रामराव कपाले, कृपाशंकर सूर्यवंशी, ग्यासुद्दीन पाशा, नरेंद्र चौकसे, मनेश सोनी, राजेश राउत, लोकेश डेहरिया, चन्द्रकुमार वटके, शंकर रॉव हिवसे, जानराव हिवसे, दिनेश राउत, चेतराम चंदेल, नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

