जाम सांवली के श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर को 31 अगस्त तक पूर्णत: बंद रखे जाने के आदेश जारी
छिन्दवाड़ा: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के अंतर्गत जारी आदेश के परिपालन में जिले के सौंसर के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री कुमार सत्यम द्वारा जाम सांवली के श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर में त्यौहारों के दौरान श्रृध्दालुओं के बड़ी संख्या में आवागमन और कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत श्री चमत्कारिक हनुमान मंदिर को आगामी 31 अगस्त तक पूर्णत: बंद रखे जाने के आदेश जारी किये गये है । उन्होंने सभी संबंधितों को इस आदेश का पालन करने के निर्देश भी दिये हैं ।