48 वार्डों का हुआ आरक्षण, दिग्गजों को तलाशनी होगी नई जमीन
Publish Date: | Thu, 30 Jul 2020 04:05 AM (IST)
आरक्षणः लाटरी के जरिए कलेक्ट्रेट में हुई आरक्षण प्रक्रिया, कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने जताई आपत्ति
आरक्षण प्रक्रिया में विजय पांडे, संतोष राय और शिव मालवी जैसे नेताओं के वार्ड हुए प्रभावित
फोटो 5
भाजपा नेता शिव मालवी, हरिओम सोनी और विजय पांडे ने आरक्षण प्रकिया पर जताई आपत्ति
फोटो 9
कलेक्ट्रेट में हुई वार्ड के आरक्षण की प्रक्रिया
छिंदवाड़ा। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर शहर के 48 वार्ड के लिए आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को हुई। दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में वार्ड के आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम के जरिए की गईं जिसमें, 48 वार्ड का आरक्षण निर्धारित किया गया। आरक्षण में भाजपा और कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के वार्ड भी गड़बड़ा गए हैं, ऐसे में इन नेताओं को दूसरे वार्ड में अपनी जमीन तलाशनी होगी। नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी , सभापति विजय पांडे, संतोष राय के वार्ड आरक्षित हो गए हैं। जिसके कारण अब इन नेताओं को नई जगह भाग्य आजमाना होगा। वहीं आरक्षण प्रक्रिया के बाद शिकवा शिकायत का दौर शुरू हो गया। भाजपा नेताओं ने इसे लेकर ज्ञापन भी कलेक्टर को दिया है। वहीं आरक्षण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भी आपत्ति जताई है। गौरतलब है कि 48 वार्ड में 6 अनुसूचित जाति, 6 अनुसूचित जनजाति, 12 ओबीसी के लिए वार्ड आरक्षित किए गए। वहीं 24 वार्ड अनारक्षति हैं, एक एक वार्ड का आरक्षण लाटरी के जरिए किया गया। जिसके बाद 50 फीसदी वार्ड का आरक्षण महिलाओं के लिए किया गया। जिसके तहत 3 अजा, 3 अजजा, 6 ओबीसी और 12 वार्ड अनारक्षति के लिए महिलाओं को आरक्षण दिया गया है।
महिलाओं के आरक्षण के लिए नहीं डाली पर्ची
भाजपा नेता विजय पांडे और शिव मालवी ने आरक्षण प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताई है। श्री पांडे ने कहा कि मैंने आठ बार आरक्षण प्रक्रिया देखी है, लेकिन इस बार की तरह कभी आरक्षण नहीं हुआ। चक्रानुक्रम के तहत अनारक्षित वार्ड ओबीसी और ओबीसी वार्ड अनारक्षित के लिए जाता है, लेकिन महिलाओं के आरक्षण के लिए लॉटरी की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई जो कि गलत है। इसे लेकर उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने भी आरक्षण प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जाहिर की।
अब महापौर पद पर नजर
आरक्षण प्रक्रिया में अब महापौर पद किस वर्ग के खाते में जाएगा, इसे लेकर सबकी निगाह है, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 48 वार्ड से बढ़ाकर 50 वार्ड कर दिए गए थे, वहीं महापौर का चयन पार्षदों के जरिए होना था, लेकिन अब महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष विधि से होगा। फिलहाल महापौर का पद किस वर्ग के खाते में जाएगा इस पर सबकी निगाहें है, पिछले चुनाव में कांता सदारंग ओबीसी महिला के कोटे से महापौर बनी थीं।
कुल वार्ड की संख्या 48
जनसंख्या 2 लाख 15 हजार 843
अनुसूचित जाति 28 हजार 917
अनुसूचित जनजाति 28 हजार 627
अन्य 1 लाख 58 हजार 299
बाक्स में…
वार्ड में आरक्षण
अजा 6
अजजा 6
ओबीसी 12
अनारक्षित 24
योग 48
बाक्स में…
महिलाओं के लिए आरक्षित
अजा 3
अजजा 3
ओबीसी 6
अनारक्षित 12
कुल 24
यह रहेगी वार्डों के आरक्षण की स्थिति
महिला मुक्त
अनुसुचित जाति 18, 11, 22 – 23, 45, 47
अनुसूचित जनजाति 10, 16,01 – 48, 09, 03
अन्य पिछड़ा वर्ग 34,26, 12, 2, 6, 37 – 25, 13, 20, 31 14, 28
अनारक्षित 19, 15, 21, 40, 30, 38,7, 35, 44, 39, 27, 32 33, 43, 36, 17, 24, 29, 5, 46, 42, 8, 4, 41
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे