गायत्री चेतना केंद्र में गुरु पूर्णिमा पर हुआ यज्ञ
तामिया। गुरुपूर्णिमा में इंदिरा कालोनी सरस्वती शिशु मंदिर के पास स्थित गायत्री चेतना केंद्र तामिया मे पूजन के साथ गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा पर्व 5 जुलाई रविवार को स्थानीय गायत्री चेतना केंद्र तामिया मे मनाया गया। भोलाराम इनवाती ने बताया कि विश्व शांति व जनकल्याण के लिए 24 घंटे का अखंड जाप विश्व स्तर पर किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक परिजन 1 घंटे का जप करेंगे। जप के बाद अपने-अपने घरों में पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। सभी परिजनों से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाने के साथ गुरुदेव के साहित्य को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गायत्री चेतना केंद्र तामिया में गायत्री यज्ञ के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के साधक भोलाराम इनवाती ने बताया कि गायत्री परिवार के संस्थापक गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को इस कार्यक्रम में विश्व गायत्री परिवार के समस्त साधक अपने-अपने क्षेत्र में गुरु की स्मृति में यज्ञादि कर्म कर गुरु पूर्णिमा मनाया। धार्मिक कार्यक्रम के बाद सभी के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की है। गायत्री परिवार के सभी सदस्यों में भोलाराम इनवाती, एसडी अंगारे, कंकरशाह उइके, उदय चंद नागवंशी, उमेश यादव, दुर्गेश सलामे ममता सोनी, प्यारी साहू, कामली उइके,रायवती इनवाती, मालती बहनजी, कामली उइके, रायवती इनवाती, शिक्षक केपी कोरी, प्रिया कोरी सहित अन्य मौजूद रहे।
अतिक्रमण हटाया, सड़क किनारे दुकान लगाने पर प्रतिबंध
तामिया। हादसे की आशंका वाले संवेदनशील स्थल खेडापति माता मंदिर के पास अतिक्रमण हटाए जाने से संकरी रोड काफी हद तक खुल गयी है। शनिवार को खेडापति माता मंदिर के आसपास अस्पताल के सामने लग रही दुकानों को ग्राम पंचायत ने हटवाया। गौरतलब है कि शुक्रवार को अवैध हाट बाजार लग जाने के बाद से ही स्थानीय प्रशासन सख्त कार्यवाही करने मे जुटा है। शनिवार दोपहर को ग्राम पंचायत ने यात्री प्रतिक्षालय के आसपास के अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। गौरतलब है कि पहले यात्री प्रतिक्षालय के स्थान पर पुलिस सहायता केंद्र कक्ष था उसके बाद प्रतिक्षालय आसामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ था। प्रभारी तहसीलदार रत्नेश ठवरे के निर्देश पर प्रभारी टीआई प्रीति मिश्रा, सरपंच अनिल भारती, उपसरपंच बल्लू सोनी, सचिव दिनेश साहू की मौजूदगी मे अतिक्रमण हटाया गया। दिनेश साहू ने बताया कि खेड़ापति माता मदिर और अस्पताल के सामने अवैध दुकानों के कारण हादसे की आशंका बनी हुई थी।