दिव्यांग बच्चों के साथ पहल संगठन की महिलाओं ने बांटी खुशियांᅠ
Publish Date: | Fri, 31 Jul 2020 04:12 AM (IST)
फोटो 15
संस्था आधार फाउंडेशन ने किया आयोजन
छिंदवाड़ा। भाई-बहन के प्रेम और श्रेय के पर्व रक्षाबंधन की खुशियां पहल महिला सामाजिक संगठन के महिलाओं के द्वारा दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई गई। पहल महिला सामाजिक संगठन छिंदवाड़ा की सदस्य योगेश्वरी घोंगे ने बताया की संस्था के स्थापना एक वर्ष पूर्ण होंने पर वर्षगांठ दिव्यांग बच्चों के बीच में जाकर मनाई गई। आधार फाउंडेशन के सरंक्षण में पोआमा में रह रहे दिव्यांग दर्जनों बच्चों को राखी बांधकर कपड़े वितरित करते हुए मिठाईयां खिलकर उनकी खुशियों को चार चांद लगाया। तो वहीं संस्था के द्वारा कोरोना संकटकाल में बीमारी की गंभीरता को देखते हुए किराएदारों का किराया माफ करने वाले समाजसेवी नीरज लवाले का साल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आधार फाउंडेशन के सचिन सूर्यवंशी, पहल संगठन की योगेश्वरी घोंगे, रश्मि नामदेव, सरिता गुप्ता, विद्या खाटीकर, ज्योति धारपुरे, वैशाली लव्हाले, प्रभा गिरे, कृति साहू, कुमारी ध्वनि घोंगे, तनुश्री गुप्ता , क्रिश नामदेव का विशेष सहयोग रहा।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे