Top Story

अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद हुई शिकायत की जांच

Publish Date: | Fri, 31 Jul 2020 04:12 AM (IST)

तामिया। साप्ताहिक हाट बाजार इंदिरा कॉलोनी में सब्जी बाजार में सार्वजनिक शौचालय को तोड़कर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद हुई शिकायत की जांच करने मौके पर पटवारी और ग्राम पंचायत सरपंच सचिव एवं पंचगण पहुंचे। बीते पांच जुलाई को ग्राम पंचायत ने लॉकडाउन में बाजार स्थल में अवैध अतिक्रमण हटाया था। उसके बाद स्थानीय और जिला प्रशासन को हुई शिकायत के बाद जांच के दौरान सभी के बयान दर्ज किए। तामिया के साप्ताहिक बाजार स्थल में सार्वजनिक शौचालय के पास लॉकडाउन के दौरान लकड़ी के खूंटे खंबे में फट्टी लगाकर झोपडी नुमा स्थाई अतिक्रमण किया गया था, शिकायत के बाद ग्राम पंचायत ने माहुलझिर निवासी तथा ग्राम पंचायत माहुलझिर की पंच मुन्नाीबाई पति विष्णु चौहान का अतिक्रमण हटवाया था। पटवारी लेखराम नंदवंशी ने बताया कि मुन्नाीबाई और उसके पति के विष्णु चौहान उसके पुत्र विनोद द्वारा बिना सूचना अतिक्रमण हटाने की शिकायत की गई थी। विष्णु चौहान ने बताया कि बिना सूचना कार्रवाई की गई। वहीं सचिव दिनेश साहू ने बताया कि पंचायत के पूर्व सचिव जीवनलाल कवरेती द्वारा ग्राम पंचायत तामिया की ग्राम सभा बैठक में बाजार व्यापारियों की शिकायत के बाद अतिक्रमण हटाने का निर्णय किया था। उसके बाद प्रक्रिया के तहत पूर्व सचिव के समय नोटिस जारी किये जाने के बाद अतिक्रमण हटाया गया।

शांति संमिति की हुई बैठक

तामिया। पुलिस थाना तामिया में शांति संमिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में नायाब तहसीलदार शशांक मेश्राम, थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा, सीईओ सी.एल. अहिरवार जनपद अध्यक्ष उजर सिंह भारती, सरपंच अनिल भारती की उपस्थिति में आगामी दिनों में त्योहारों पर भीड़ वाले आयोजन नहीं करने तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने की जानकारी दी गईं। बाजार, बैंकों में भीड़भाड़ की समस्या पर चर्चा की गई। कोरोना आपदा में बैंकों के कारण भीड़ होने के खतरा बना हुआ है। यशवंत सिंह कौरव ने कहा कि बैंकों के अंदर कियोस्क संचालित हो रहे हैं। बैंकों में लगातार भीड़ बढ़ रही है। थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा ने कहा कि आगामी दिनों धार्मिक कार्यक्रमों में भीड़भाड़ वाला आयोजन प्रतिबंधित होगा। भुजलिया में कोई आयोजन नहीं होगा। मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। सड़कों पर आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की कार्रवाई होगी। वहीं यशवंत कौरव ने आवारा पशुओं के सिंह में रेडियम लगाने की व्यवस्था कराने की बात रखी। इस बैठक में इंद्रकुमार बतरा, एस.पी. शर्मा, शंकर पाल, भागचंद साहू, प्यारेलाल ठाकुर, मनमोहन साहू, शब्बीर हसन जाफरी शंकर पाल, सतीश मिश्रा, राजेश राय, व्यापारी संघ के अध्यक्ष कमलेश साहू, अशोक सोनी, पप्पू साहू कोकोनट, फिरोज खान, माया धुर्वे, दुर्गेश सलामे, योगेश तिवारी, अनिल साहू, यशवंत सिंह कौरव, गोपाल साहू, विजय शिवहरे, विनोद अग्रवाल, वतन उपाध्याय, शैलेंद्र सूर्यवंशी, नीलेश डेहरिया, आकाश मंडराह, हिरदेश डेहरिया, बाबा ठाकुर, प्रशांत ठाकुर मौजूद रहे।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source