किल कोरोना अभियान में घर-घर जाकर हो रहा सवे
Publish Date: | Mon, 06 Jul 2020 04:16 AM (IST)
– अब तक 6 लाख से अधिक लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
फोटो- 16
छिंदवाड़ा। जिले में 1 जुलाई से किल कोरोना अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किया है। इस सर्वे अभियान के तहत रोजाना स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे है। पिछले 3 दिनों में लगातार जिले भर में गए सर्वे कार्य में अब तक 6 लाख से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। जिसमें डेंगू, मलेरिया, डायरिया और टीकाकरण भी शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जीसी चौरसिया ने बताया कि जिले में 1 जुलाई से किल कोरोना अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत जिले में रोजाना स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला घर-घर जाकर सर्वे करते हुए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहा है। अभियान में 1 लाख 48 हजार 203 मकानो में सर्वे करते हुए 6 लाख 93 हजार 704 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अभियान के तहत कोरोना संदिग्ध मरीज के अलावा डेंगू, मलेरिया, डायरिया और टीकाकारण सहित अन्यतरह की बीमारियों के मरीजों के भी स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है। मलेरिया के संदिग्ध 1124, शुगर, बीपी सहित अन्य बीमारियों के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें दवाइयां भी दी गई हैं।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

