शांति समिति की बैठक में हुई चर्चा
Publish Date: | Thu, 30 Jul 2020 04:05 AM (IST)
दमुआ। थाना परिसर में आहूत शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के धार्मिक संस्थाओं, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों सहित गणमान्य नागरिकों की प्रशासन के साथ चर्चा के बाद तय हुआ कि कोरोना महामारी के खतरे की गंभीरता को समझते हुए राष्ट्रीय पर्व सहित एक सितंबर तक पड़ने वाले तमाम धार्मिक त्योहारों को सार्वजनिक रूप देने से लोगों को बचाया जाए। बैठक में नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय प्रशिक्षु डीएसपी राहुल कटरे ने शांति समिति सदस्यों वरिष्ठ नागरिकों के बीच कोरोना महामारी के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन, गृह मंत्रालय और न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी और इनके पालन के लिए सभी से सकारात्मक सहयोग मांगा। समिति सदस्यों के रूप में जामा मस्जिद सदर गुलाम मोहम्मद, भाजपा नेता सुनील मालवीय, मोनू साहू, आशीष ठाकुर कांग्रेस नेता विनोद निरापुरे और मीडिया से जुड़े रमेश रही शिव यादव तथा गुलाब वरबड़े ने सुझाव दिए।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे