Top Story

जागरूकता अभियान चलायाᅠ

Publish Date: | Thu, 30 Jul 2020 04:05 AM (IST)

जुन्नाारदेव। नंदन काली छापर में बुधवार को विधिक सेवा पदाधिकारियों के नेतृत्व में कुछ जरूरतमंद महिलाओं के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। विधिक सेवा की जीतिका विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं, कानूनी जागरूकता के विषय में बताया गया। महिलाओं ने अपनी समस्याओं को भी साझा किया। इस दौरान कई महिलाओं ने घरेलू हिंसा के विषय में बताया। निराकरण हेतु उन्हें समझाइश दी गई। नकारात्मक सोच को हटाकर सकारात्मकता लाने की बात कही व आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजा गया। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण के पंपलेट भी बांटे गए।

त्योहारों के समय उपभोक्ताओं को होना पड़ रहा है परेशान

जुन्नाारदेव। रक्षाबंधन त्योहार के नजदीक आते ही इन दिनों वित्तीय शाखाओं में भीड़ बढ़ने लगी है। बाजार में महिलाएं अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन की खरीदारी करने पहुंच रही हैं। वहीं इस दौरान बैंक उपभोक्ताओं को राशि एटीएम से निकालने में बड़ी ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंधा रोड पर स्थित महाराष्ट्र बैंक के एटीएम में बीते 5 दिनों से राशि नहीं होने के कारण उपभोक्ता खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। एटीएम मशीन का संचालन करने वाली कंपनी ने 5 दिनों पूर्व एटीएम मशीन में राशि को संग्रहित करने के दौरान मशीन में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त कराए नहीं किया। 5 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी एटीएम में राशि संग्रहित करने वाली कंपनी ने इसकी तकनीकी समस्या को दूर नहीं किया है। एटीएम मशीन में राशि संग्रहित करने वाली कंपनी के कर्मचारी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि उक्त मशीन की गणना करने वाली बटन में आई खराबी के कारण उपकरण अन्यत्र प्रदेश से समय पर नहीं पहुंचने के चलते मशीन में राशि संग्रहित नहीं की गई है। शीघ्र ही इस समस्या को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

कर्मचारियों को काम पर रखने व वेतन दिए जाने हेतु प्रबंधन को किया आदेशित

एसडीएम ने एकलव्य आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर जताई नाराजगी

फोटो 10 एकलव्य विद्यालय पहुंचे एसडीएम,

जुन्नाारदेव। एकलव्य आवासीय विद्यालय की अव्यवस्थाओं की शिकायत पर एसडीएम मधुवनत राव धुर्वे बुधवार को शाला पहुंचे। यहां उन्होंने शाला परिसर में मौजूद क्वारंटाइन सेंटर की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त कर शाला प्रबंधन को आस्थाई तौर पर सेवा दे रहे सफाई कामगार, रसोईया, इलेक्ट्रीशियन के वेतन दिए जाने व उन्हें काम पर रखने हेतु आदेश दिया। गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व एकलव्य आवास आवासीय विद्यालय में सेवा देने वाले एक दर्जन से अधिक अस्थाई कर्मचारियों ने शाला प्राचार्य विद्या डेहरिया द्वारा 3 माह से वेतन न दिए जाने एवं उन्हें काम से निकाल दिए जाने के पश्चात शाला परिसर में अस्थाई कर्मचारियों के प्रवेश प्रतिबंधित कर दिए जाने संबंधी जारी किए गए। आदेश के विरोध स्वरूप शाला परिसर में बैठकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। जिस पर एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए एकलव्य विद्यालय पहुंचकर मामले में शीघ्र कार्रवाई हेतु प्रबंधन को निर्देश दिया। वहीं अधिकारियों ने प्रबंधन की कार्यशैली की धीमी गति पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए काम में तीव्रता लाने की बात कही।एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर में बनाए गए कोविड-19 के संदिग्धों के लिए क्वारंटाइन सेंटर की अव्यवस्थाओं पर अधिकारी नाराज दिखाई दिए। अधिकारियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए शाला प्रबंधन से सेंटर के कक्ष में पंखे नहीं लगे होने व विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से चालू नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रशासनिक अधिकारियों के आगमन पर प्राचार्य अनुपस्थित मिली। दोपहर 2ः30 बजे प्रशासनिक अधिकारियों ने शाला पहुंचकर कर्मियों से प्रबंधन की अनुपस्थिति पर सवाल किए। जिस पर कर्मियों ने उन्हें तत्काल फोन पर सूचना दी। जिसके 20 मिनट बाद प्राचार्या वापस शाला पहुंची।

फ्लैग मार्च किया

जुन्नाारदेव। कोरोना से बचाव हेतु बुधवार को स्थानीय प्रशासन ने जागरूकता का संदेश देते हुए नगर के मुख्य मार्ग सहित बाजार क्षेत्र की सड़कों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग के संयुक्त फ्लैग मार्च के द्वारा बाजार में आने वाले आम नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए नियमित रूप से मुंह पर मास्क लगाने व हाथों को थोड़ी थोड़ी देर में सैनिटाइज करने हेतु संदेश भी दिए गए। इसके साथ ही बाजार क्षेत्र के व्यापारियों को दुकानों पर भीड़ ना करने फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं दुकान के बाहर थोड़ी थोड़ी दूरी पर गोले बनाने हेतु आदेशित भी किया गया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source