Top Story

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौरई का आकस्मिक निरीक्षण

छिन्दवाड़ा:  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौरई का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की तथा कोविड-19 के सर्वे कार्यक्रम एवं सैम्पलिंग कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ करने तथा कोविड-19 की रोकथाम व बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिये। इस दौरान जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ.प्रमोद वासनिक भी साथ में थे।  
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.चौरसिया द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रसव वार्ड में प्रसूताओं से चर्चा कर 108/जननी एक्सप्रेस की सेवाओं और प्रसूताओं से 108/जननी एक्सप्रेस की समय पर उपलब्धता एवं पहुंचने की जानकारी ली। उन्होंने प्रसूती वार्ड में टीकाकरण कार्ड चैक किया और प्रसूताओं से भोजन (डाईट) के बारे में जानकारी ली जिसमें प्रसूताओं ने समय पर भोजन मिलने की जानकारी दी। उन्होंने  अस्पताल की अन्य सेवाओं, आई.यू.सी.डी./पी.पी.आई.यू.सी.डी. और अन्तरा परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों और सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों की जानकारी लेकर समीक्षा की।