न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण
Publish Date: | Thu, 30 Jul 2020 04:05 AM (IST)
फोटो 11
तहसील विधिक सेवा समिति अमरवाड़ा के तत्वाधान में किया गया पौधारोपण
छिंदवाड़ा। जस्टिस संजय यादव कार्यपालक अध्यक्ष सालसा जबलपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बी. एस. भदौरिया एवं सचिव ए.के. गोयल के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में पंच-ज अभियान के अंतर्गत जन जल जंगल जमीन जानवर के संरक्षण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के परिपालन में बुधवार को तहसील विधिक सेवा समिति अमरवाड़ा द्वारा एडीआर भवन सिविल न्यायालय अमरवाड़ा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निशा विश्वकर्मा, विधिक सेवा समिति अमरवाड़ा अध्यक्ष एवं अपर जिला न्यायाधीश अमरवाड़ा, अजयनील करोठिया, अपर जिला न्यायाधीश अमरवाड़ा, सुश्री संध्या मरावी व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक अमरवाड़ा, सुश्री पलक राय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 वर्ग 2 अमरवाड़ा, लोकेश घोरमारे, सहायक अभियोजन अधिकारी अमरवाड़ा संदीप नेमा, अपर लोक अभियोजक अमरवाड़ा एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आपदा के समय बेहतर काम के लिए किया सम्मानित
फोटो 12
कोरोना हेल्पलाइन ग्रुप को किया गया सम्मानित
छिंदवाड़ा। कोरोना आपदा में किए गए कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके के द्वारा कोरोना हेल्पलाइन ग्रुप को प्रंशसा पत्र भेजा गया। जो पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य अमिताभ पांडे द्वारा ग्रुप के सदस्यों को प्रदान किया गया। पी.जी कालेज के प्रिंसिपल अभिताभ पांडे को भी रविशंकर शुक्ल युनिवर्सिटी में सदस्य मनोनीत होने पर केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र ठाकुर व ग्रुप के सदस्यों ने सामूहिक रूप से अभिनंदन किया। कोरोना हेल्प लाईन ऐसा ग्रुप हैं जिसमे कई संभ्रांत घरों की महिला, समाजसेविका के रुप में शामिल हैं। जिसका चयन राज्यपाल द्वारा किया गया। सुश्री अनुसुईया उईके को राज्यपाल का दायित्व संभाले पूरा एक साल हो गया है। इस दिन सम्मानित होना कोरोना ग्रुप के लिए यादगार दिन बन गया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल अमिताभ पांडे के नेतृत्व मे पौधारोपण भी किया। इस कार्यक्रम मे ग्रुप के सदस्य अंजना त्रिपाठी, अनीता तिवारी, नीरजा वाजपेयी, शुम्पा राय, किरण सोनी, किरण विश्वकर्मा, शरद मिश्रा, नीलिमा शर्मा, दुर्गा पिपले, नीरज लवाले उपास्थित थे ।
राज्यपाल के तौर पर एक साल पूरे
छिंदवाड़ा की बेटी अनुसुइया उइके हैं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल
नोट नाम से फोटो है।
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा निवासी और वर्तमान में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके के राज्यपाल के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, लेकिन एक साल के भीतर लगातार जिलेवासियों के संपर्क के कारण ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि वो जिले में नहीं है। कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में भी अनुसुइया उइके जिलेवासियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहीं। दो महीने से फूटपर्थी में लॉकडाउन में फंसे जिले के 400 श्रद्धालुओं को जिले मे वापस लाई, कोटा मे लॉकडाउन में फंसे जिले के छात्र छात्राओं को जिले में सकुशल लाने का प्रबंध किया। मलेशिया में फंसे जिले के सी.ए. दम्पति की मलेशिया में सारी वयवस्थाएं कराई और उनके देश वापसी के लिए प्रयास किए। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में निजी कंपनी में कार्यरत जिले के युवक का दुर्घटना के दौरान आपरेशन कराया और जिले में वापसी के लिए प्रबंध कराया। इसके साथ ही जिले के प्रवासी व अप्रवासी मजदूरों की समुचित व्यवस्था कराई। गरीबों को भोजन के लिए दीनदयाल रसोई में 1 लाख रुपये प्रदान किए। सौंसर में भी पीड़ित लोगों के भोजन के लिए 1 लाख रु प्रदान किए। जिला अस्पताल में पीपीई किट प्रदान की। रेल्वे कुलियों को 2 बार राशन किट प्रदान करवाईं।साथ ही 54 युवक युवतियों को रेलवे द्वारा ग्रुप डी मे नौकरी प्रदान कर दी गई है। ऐसे कई काम है जो राज्यपाल रहते हुए अनुसुइया उइके ने जिलेवासियों की बेहतरी के लिए किए।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे