Top Story

वास्तु टिप्स: घर में भूल कर भी न लगाएं काटेदार पौधे, बढ़ जाती है चिंता

Cactus- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SENTINATA96 Cactus- कैक्टस

वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसे पेड़-पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार नींबू, कैक्टस आदि काटेदार पेड़-पौधों को घर के अन्दर नहीं लगाना चाहिए साथ ही ऐसे पौधे जिनसे दूध निकलता है उन्हें भी नहीं लगाना चाहिए, ऐसे पौधों को अशुभ माना जाता है।

ऐसे पौधों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जिससे घर में अशांति रहती है। लेकिन गुलाब का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है परन्तु ध्यान रहे कि काला गुलाब घर में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि काला गुलाब लगाने से चिंता बढ़ती है।साथ ही घर में ऐसे पेड़-पौधे भी नहीं लगाने चाहिए जो सांप, मधुमक्खी, उल्लू आदि को आमंत्रित करते है।

कोरोना से जंग : Full Coverage

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन