Penis और जांघों के कालेपन से शर्मिंदगी होती है, क्या आप कोई लोशन या मलहम लिख सकते हैं?

डॉ. महिन्द्र वत्स सवाल: मैं 49 साल का हूं। मेरी जांघों के बीच का रंग, विशेष रूप से वृषण (टेस्टिकल्स) के आस-पास का क्षेत्र, और वृषण की त्वचा के साथ-साथ लिंग का रंग बहुत काला है। ऐसा कोई संक्रमण या अन्य वजहों नहीं है। लेकिन मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है। क्या आप मूल त्वचा के रंग को पुनः प्राप्त करने के लिए कोई लोशन या मलहम लिख सकते हैं? जवाब: शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में जांघों के बीच का रंग काला होना स्वाभाविक है। चूंकि आपने जांच करवाई है कि आपको कोई संक्रमण नहीं है, इसलिए आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। नोट: आप भी अगर इस तरह की किसी समस्या से पीड़ित हैं तो अपना सवाल हमारे सेक्सपर्ट को drwatsa@timesgroup.com पर मेल कर सकते हैं।