Top Story

Recipe: सावन में जरूर बनाएं सेब की रबड़ी, स्वाद ऐसा खाएंगे बार-बार

Apple Rabri- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/BAKERSPARADISE4U Apple Rabri – सेब की रबड़ी 

सावन के दौरान लोग कई तरह की मीठे की डिश व्रत के दौरान बनाते हैं। आज हम आपको सावन में बनने वाली सेब की रबड़ी के बारे में बताएंगे। सेब की रबड़ी घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा और चूकि कि ये घर पर बनी है तो सौ फीसदी शुद्ध भी होगी। जानिए सेब की रबड़ी बनाने की रेसिपी..

सेब की रबड़ी बनाने के लिए जरूरी चीजें

सेब
फुल क्रीम दूध
इलायची
चीनी
बादाम
पिस्ता

बनाने की विधि- सेब की रबड़ी बनाने के लिए हमने यहां पर दो सेब लिए हैं। इन दोनों सेब को पानी से धो लें। इसके बाद इनके ऊपर के छिलके को उतार दें। छिलके उतारने के बाद अब सेब को कद्दूकस करना है। सेब को कद्दूकस करने के बाद उन्हें अलग रख दें। अब एक बर्तन में दूध डालें और उसे धीमी आंच पर रख दें। दूध को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक वो आधा न हो जाए। हमने यहां पर एक लीटर फुल क्रीम दूध लिया है। इसे तब तक पकाना है जब तक ये आधा न हो जाए। दूध के आधा होते ही उसमें कद्दूकस किए हुए सेब को डालकर कंछुली से चलाएं।

अब इसमें एक कटोरी चीनी, कुटी हुई इलायची डालें और फिर से मिलाएं। करीब 5 मिनट बाद इसमें कटे हुए बादाम और पिस्ता को डालें और फिर चलाएं। इसके साथ ही एक चम्मच कंडेस मिल्क डालें। इसे करीब 5 मिनट तक पकने दें। आप देखेंगे कि ये गाढ़ा हो जाएगा। गाढा़ होते ही गैस बंद कर दें और रबड़ी को एक बर्तन में निकाल लें। अब इसे ठंडा होने रख दें। आपकी सेब की रबड़ी खाने के लिए एकदम तैयार है। 

कोरोना से जंग : Full Coverage

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन