Top Story

बारिश में बह गया पुल, करमोहनी बंधी में तालाब फूटा

Publish Date: | Mon, 31 Aug 2020 06:13 AM (IST)

फोटो 13

सांख में हुआ था पुल का निर्माण।

फोटो 12

मनरेगा मद से करमोहनी बंधी में बना तालाब फूटा

दमुआ/चौरई। क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश ने एक और भ्रष्टाचार की कलई खोल कर रख दी। दमुआ से लगी हुई ग्राम पंचायत करमोहनी बंधी में तेज बारिश से एक तालाब फूट गया। इस तालाब का निर्माण वर्ष 2017-2018 में ही कराया गया था। करमोहनी बंधी ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 1, एजेंट बंगले के पीछे बनाए गए इस तालाब के फूट जाने के बाद ग्रामीण जनों ने सरपंच, सचिव सहित अधिकारी और संबंधित नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग आला अधिकारियों से की है। वहीं चौरई में हाल ही में बना पुल पानी के साथ ही बह गया। चौरई के सांख में बना पुल बारिश का पानी नहीं सह सका और पूरी तरह बह गया। इसका निर्माण पिछले साल ही जेना कंस्ट्रक्शन कंपनी ने करवाया था। फिलहाल मौके पर अधिकारी पहुंचे हैं।

घटिया गुणवत्ता से बनाए जाते हैं तालाबः

केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य तथा ग्रामीण विकास को गति देने के लक्ष्य को लेकर प्रारंभ की गई मनरेगा योजना के तहत इस तालाब का निर्माण कराया गया था। ग्राम पंचायत करमोहनी बंधी के वार्ड क्रमांक एक, एजेंट बंगले के पीछे बनाए गए इस तालाब की गुणवत्ता को लेकर पहले से ही लगातार सवालिया निशान लगाए जाते रहे हैं। शासन के निर्धारित प्रावधानों का लगातार उल्लंघन कर इन तालाबों का निर्माण किया जाता रहा है। दरअसल इस तालाब में उचित पिचिंग का अभाव, काली मिट्टी का उपयोग न किया जाना, कमजोर वेस्ट वियर का निर्माण होना प्रमुख रूप से जिम्मेदार है। इस तरह के तालाब के निर्माण में मटेरियल खरीदी के भी फर्जी बिल लगाए जाने के लगातार आरोप लगते रहे हैं। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि सरपंच सचिव अपने अधिकारियों को खुश रखते हुए स्थानीय प्रभावशाली नेताओं के साथ मिलकर इस भ्रष्टाचार को अंजाम देते हैं। लाखों रुपए की लागत से बनने वाले इस तालाब का निर्माण मात्र कुछ ही रूपयो में करके वह बड़ी रकम को बैठकर चट कर जाते हैं। भ्रष्टाचार की दीमक लगातार जुन्नाारदेव जनपद पंचायत में ग्रामीणजनों के सुखो को चाटती नजर आ रही है। गौरतलब है कि इसी पखवाड़े में इससे पहले ग्राम पंचायत खमराकला के ढालापठार में भी एक तालाब बह गया था। जिस पर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। यही कारण रहा है कि इस जनपद पंचायत में भ्रष्टाचारियों के इस समूह के लगातार हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source