Top Story

बप्पा मोरिया फेस्टिवल के विजेताओं की घोषणा आज

Publish Date: | Mon, 31 Aug 2020 06:13 AM (IST)

छिंदवाड़ा। किरदार संस्थान एवं केकेएफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बप्पा मोरिया फेस्टिवल का आयोजन जिले की संस्कृति को समृद्ध करने एवं युवाओं को कला से जोड़ने के लिए किया गया था। किरदार संस्थान के सचिव ऋषभ स्थापक बताया कि सोमवार को शासकीय नियमानुसार शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बप्पा मोरिया फेस्टिवल के विजेताओं को पुरस्कार वितरण केकेएफ कार्यालय में किया जाएगा। जिसमें 28 प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जावेगा एवं अन्य प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रेषित किया जाएगा।

स्पर्धा में शहर, प्रदेश एवं सम्पूर्ण देश के साथ-साथ भारत के बाहर से भी प्रविष्टियां प्राप्त हुई। किरदार संस्थान के अध्यक्ष के डॉ. पवन नेमा ने बताया कि इस फेस्टिवल का आयोजन सभी उम्र के प्रतिभागी के लिए किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को संस्कृति से जोड़ना एवं युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। केकेएफ के संस्थापक डायरेक्टर नितिन जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में ग्यारह सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में लंदन, स्वीडन, केलिफोर्निया एवं नाइजीरिया से भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्ठियां भेजी।

बप्पा की प्रतिमा विराजित

फोटो 11

छिंदवाड़ा। रज्जू चौरसिया आरके प्रिंट,मेन रोड छोटी बा?ार, छिंदवाड़ा

फोटो 10

शरद गुहा का निवास वार्ड नंबर 3

भरत का भारत देश महानः रचित निराला

– दशलक्षण महापर्व पर्व पर अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित

छिंदवाड़ा। दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन सकल दिगंबर जैन समाज ने उत्तम त्याग धर्म की पूजन विधान कर उसका स्वरूप जाना। रविवार को समाज धर्म का नौवें लक्षण उत्तम आकिंचन्य धर्म की मंगल आराधना करेगा। साहित्‌यिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन व सम्यक पाठशाला द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाल युवा कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता फेडरेशन के मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीपकराज जैन ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निशांत जैन आईएएस ज्वाइंट सेक्रेट्री राजस्थान सरकार, मुख्य अतिथि निर्मल जैन अखावत अध्यक्ष युवा फेडरेशन नेमिनाथ कॉलोनी उदयपुर के साथ अन्य विशिष्ट अतिथि के पद पर सौरभ जैन मंत्री फेडरेशन मेरठ व पंडित कार्तिक शास्त्री बांदा मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक पंडित ज्ञायक शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट कवि युवा विद्वान सिद्धार्थ सिंघई के साथ कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ जैन ‘बबलू भैया’ ने किया। कुमारी देशना ‘दिव्य’ ने पंच परमेष्ठी को स्मरण करके दशलक्षण पर्व की महिमा पर काव्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम का मंगलमय मंगलाचरण किया।

एरीजोना यूएसए से पधारी कवित्री कुमारि आर्या जैन ने भगवान महावीर की शिक्षाएं अहिंसा व शाकाहार पर बहुत ही सुंदर कविता प्रस्तुत की, कवि रचित ‘निराला’ ने भरत का भारत देश महान के साथ देश भक्ति व जिनधर्म धर्म की महिमा कर तालियां बटोरी। फ्लोरिडा यूएसए से पधारे कवि संवर जैन ‘ज्ञाता’ ने उत्तम त्याग धर्म को सरल कविता से प्रस्तुत किया उदयपुर राजस्थान से कवित्री कुमारी नम्रता ‘नम्र’ ने लॉकडाउन के समय में आत्म अवलोकन कैसे हो यह बताया। कवीयित्री खुशबू ‘अंबर’ ने युवा शक्ति व इंटरनेट के सदुपयोग पर चर्चा की, कवि ‘वीर’ संयम ने समस्त जैन समाज से जैन आचार्य श्रावकाचार पालन करने की अपील की, कवि ‘दिवाकर’ ईशान मेहता ने णमोकार मंत्र का गुणगान किया। फेडरेशन एवं सम्यक पाठशाला के सफल आयोजन की भारत सहित संपूर्ण विश्व ने सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source