Top Story

पीड़ितों को ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान ने बांटी राशन किट

Publish Date: | Mon, 31 Aug 2020 06:13 AM (IST)

फोटो 9

आदिवासी विकास संस्थान ने की किट वितरित

सौंसर। विगत दो दिन पूर्व हुई बारिश से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण कई गांवों में लोगों के घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया है। कई गांवों में कच्चे घर बारिश के कारण गिर गए हैं। लोगों को जीवन निर्वाह की समस्या उत्पन्ना हुई है। पीड़ितों की मदद के लिए ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान आई हैं। संस्था के विजय धवले ने बताया कि विभिन्ना गांवों में पीड़ितों और दिव्यांगजनों को राशन किट के साथ जीवन आवश्यक सामान वितरित किया जा रहा हैं। संस्था दिव्यांगजनों और जरूरतमन्दो को लॉकडाउन के शुरूआत से हरसंभव मदद कर रही हैं। जिला प्रशासन, सिविल अस्पताल और स्थानीय प्रशासन को कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा की दृष्टि से संस्था द्वारा 200 पीपीई किट सौपी गई हैं।

मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग

फोटो 10

तामिया में हुआ कार्यक्रम

तामिया। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर क्लासिक फिटनेस अकादमी तामिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य आम्रवंशी पीटीआई जितेंद्र मिश्रा, संविदा छात्रावास अधीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश राय, ग्राम पंचायत सचिव दिनेश साहू, समाजसेवी नितिन दत्ता, भाजपा नेता वतन उपाध्याय सहित अन्य प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र में माल्यार्पण कर सभी ने उनका जयंती समारोह मनाया। इस मौके पर तामिया के वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी विजय यादव के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जयंती समारोह में पीटीआई जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद क्या थे यह नई पीढ़ी को मालूम होना चाहिए। वे खेल के मैदान में बड़े-बड़े भगवानों का पानी उतार देते थे। दद्दा के नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम अपराजेय रही, ओलंपिक में लगातार तीन स्वर्ण पदक के साथ विश्वकप व अन्य अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में भारत को चैम्पियन बनाए रखा। पंचायत सचिव दिनेश साहू ने कहा कि तामिया में महान खिलाड़ी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन होना निश्चित रूप से बहुत बड़ी बात है संविदा छात्रावास अधीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि 1936 में बर्लिन ओलंपिक खेलों के दौरान जर्मनी के तानाशाह हिटलर के प्रस्ताव को ठुकराने के लिए विशेष तौर पर उन्हें याद किया जाता है। उनके खेल से प्रभावित होकर हिटलर ने उन्हें सेना में सबसे ऊंचे पद का प्रस्ताव दिया, लेकिन उन्होंने विनम्रता के साथ यह कहकर इसे ठुकरा दिया, धमैंने भारत का नमक खाया है, मैं भारत के लिए ही खेलूंगाध तब ध्यानचंद लांस नायक थे। खेल अनुशासन का बड़ा महत्व क्लासिक फिटनेस अकादमी युवाओं के लिए संस्था के रूप में जानी जाती है, गौरतलब है कि 3 साल पहले खेल परिसर तामिया का अधीक्षक रहते श्री राय द्वारा मेजर ध्यानचंद स्मृति में प्रवेश द्वार बनाया गया था। क्लासिक फिटनेस अकादमी तामिया के संचालक एवं अंतरष्ट्रीय खिलाड़ी आदित्य आम्रवंशी खेल के प्रज्ञा पुरुष मेजर ध्यानचन्द हॉकी के जादूगर नहीं हॉकी के वैज्ञानिक थे। इस अवसर पर पद्मिनी मोनिका नीलम कमरे, सीता ले अपाचे ,अश्विनी रिया कोरी, धीरेंद्र नर्‌रे देवराज शुभम, आयुष राजपूत, सलीम धवल दत्ता, जयदीप हर्ष भलावी वतन उपाध्याय, नमन वंदन एवं सूर्यवंशी शिवम सूर्यवंशी सहित अनेकों मौजूद रहे।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source