Top Story

पूर्व राज्य मंत्री नानाभाउ मोहोड़ ने लिया जायजा

Publish Date: | Mon, 31 Aug 2020 06:13 AM (IST)

रविवार को पूर्व राज्यमंत्री नाना मोहोड़ द्वारा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र संगम सवांगा माथनी अम्बाडी रंगारी रझाड़ी बोरगांव परतापुर का दौरा कर खराब फसलों का जायजा लिया गया, पूर्व राज्य मंत्री श्री मोहड के द्वारा अधिक संख्या में किसानो को हुई पशु व फसल हानि की जानकारी किसानो से प्राप्त की है, साथ ही पटवारी संबंधित अधिकारियों को उचित सर्वे करने के लिए कहा है।

प्रशासन कर रहा मुआवजा प्रकरण को लेकर तैयारी

सौंसर क्षेत्र के किसानों की फसलें मकान और पशु हानि को लेकर प्रशासन के द्वारा सर्वे करते हुए जमीनी स्तर पर मुआवजा प्रकरण बनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी, रविवार को सभी पटवारियों, राजस्व अधिकारियों की प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक लेकर फसल पशु हानि मकान नुकसानी की बारीकी से जानकारी ली गई, नायब तहसीलदार छवि पंत ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान ग्राम संगम,माथनी, करमाकडी,जोबनी में हुआ है। पटवारियों के द्वारा बाढ़ से नुकसानी क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा है, बाढ़ बारिश से 150 के लगभग पशु हानि होने जानकारी मिली है,नदी किनारे वाले 8 ग्रामों को चिन्हित किया गया है, जिन गांव में पानी भर गया था उन गांव में फंसे 290 लोगों को रिलीव कैंप पर रुकाया गया है, नुकसान वाले क्षेत्रों से पटवारियों की रिपोर्ट आना शुरू हो गई है, पशु हानि मकान नुकसानी को लेकर मुआवजा प्रकरण बनाए जा रहे हैं, पीड़ितों को जल्द ही मुआवजा वितरित होगा। फसल नुकसानी का सर्वे कर प्रकरण बनाए जा रहे हैं।

लॉकडाउन में घूमने वालों के बनाए चालान

फोटो 3

लालबाग व बस स्टैंड पर पुलिस ने की कार्रवाई, वाहन किए गए जब्त।

छिंदवाड़ा। जिले में रविवार को टोटल लॉकडाउन रहता है, लेकिन पिछले रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए लोग घरों से बाहर घूम रहे थे जिन्हें पुलिस ने समझाइश दी। इस रविवार को भी सुबह के समय पुलिस ने पहले समझाइश दी, लेकिन दोपहर के बाद पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया। दोपहर को लालबाग व फव्वारा चौक पर पुलिस कर्मियों ने वाहनों चालकों पर कार्रवाई करना शुरू की। तकरीबन 50 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए वाहन जब्ती की कार्रवाई की है। गौरतलब है शनिवार की रात 11 बजे से सोमवार की सुबह तक जिले में लॉकडाउन लगाया जाता है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन फिर भी लोग प्रशासन का सहयोग नहीं कर रहा है। जिसका नजारा रविवार को देखने को मिला दिन भर शहर में चहल पहल नजर आई लोग चौक चौराहों से भागते नजर आए। इस लॉकडाउन को लेकर पुलिस सख्त नजर आई जरूरी सेवा को छोड़कर शहर की गलियों में दिखने वालो से पुलिस कर्मी लगातार पूछताछ करते रहे। शहर में कई स्थानों पर दुकानों की आधी शटर खोलकर सामान बेचने वालों को पुलिस ने चेतावनी दी।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source