रिंग रोड पर ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, मौत
Publish Date: | Sat, 08 Aug 2020 04:02 AM (IST)
माल्हनवाड़ा बायपास पर गुरुवार देर रात हुआ हादसा, बोरिंग मशीन का था कर्मचारी
छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थानाअंतर्गत ग्राम माल्हनवाड़ा बायपास रिंग रोड पर गुरुवार की रात हादसा हो गया। ट्रक से उतरकर युवक सड़क पार कर रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 10.30 बजे रिंग रोड पर माल्हनवाड़ा वायपास पर लक्की ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया। तमिलनाडु के चिरचुलापल्ली निवासी संदील कुमार (38) ट्रक से उतरकर सड़क पार कर ढाबा जा रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। युवक बोरिंग मशीन का कर्मचारी था तथा गांव के परिचित के ट्रक में सवार होकर कटनी जा रहा था। सूचना के बाद मौके पर कुंडीपुरा पुलिस पहुंची तथा युवक के शव को सड़क से हटाया तथा मामले की जांच शुरू करते हुए ट्रक की तलाश तेज कर दी है।
– लगातार हो रहे हादसे, नहीं हुए इंतजाम
सिवनी-नागपुर मार्ग निर्माण के चलते ट्राफिक को छिंदवाड़ा से नागपुर डायवर्ट किया गया है जिसके कारण ट्रैफिक पांच गुना बढ़ गए हैं, लेकिन रिंग रोड व नागपुर मार्ग पर ट्रैफिक सुधारने व हादसों को रोकने कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। गुरुवार की रात जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां पर स्टापर व बेरिकेट्स लगाए जाने थे ढाबों के कारण इस स्थान पर सड़कों के दोनों तरफ वाहन खड़े होते हैं ऐसे में तेज गति से निकलने वाले वाहनों की स्पीड कम करने के उपाए होने से जो नहीं किए गए। जिले में प्रतिदि सड़क हादसों से मौत हो रही है।
जिले में अभी तक 566.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
छिंदवाड़ा। जिले में अभी तक 566.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 416 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 7.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि शुक्रवार को तहसील छिंदवाड़ा में 3.6, मोहखेड़ में 3.2, तामिया में 5, अमरवाड़ा में 14.2, चौरई में 8.2, सौंसर में 15, पांढुर्णा में 4, बिछुआ में 12.2, परासिया में 6.2, जुन्नाारदेव में 9.2, चांद में 5.3 और उमरेठ में 7.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिंदवाड़ा में 478.5, मोहखेड़ में 585.4, तामिया में 510, अमरवाड़ा में 679.6, चौरई में 750.6, हर्रई में 319.8, सौंसर में 629.5, पांढुर्णा में 608.4, बिछुआ में 543.6, परासिया में 543.1, जुन्नाारदेव में 713.2, चांद में 488.8 और उमरेठ में 504.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

