Top Story

रविवार को लॉकडाउन बाकी दिन रात दस बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा

Publish Date: | Sat, 08 Aug 2020 04:02 AM (IST)

कोरोना संक्रमणः जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में अब सिर्फ सप्ताह में एक दिन रहेगा लॉकडाउन

फोटो 5

जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक संपन्ना

छिंदवाड़ा। जिले में अब सप्ताह में सिर्फ एक दिन लॉकडाउन रहेगा। शुक्रवार को वर्तमान परिदृश्य में कोरोना संक्रमण के प्रबंधन को लेकर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक संपन्ना हुई। बैठक में कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए समूह द्वारा संपूर्ण जिले में प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन और रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक रखे जाने की सहमति प्रदान की। बैठक में पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल, अतिरिक्त कलेक्टर राजेश बाथम, संयुक्त कलेक्टर राजेश शाही, एसडीएम. अतुल सिंह, नगर निगम आयुक्त हिमांशु सिंह, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. गिरीश बी. रामटेके, सीएमएचओ डॉ.जीसी चौरसिया सहित समिति के अन्य शासकीय सदस्य तथा अशासकीय सदस्यों में कांता सदारंग, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, रमेश दुबे, चौधरी चंद्रभान सिंह, ताराचंद बाबरिया, नानाभाऊ मोहोड़, नत्थनशाह कवरेती, दौलत सिंह ठाकुर, रमेश पोफली, विजय झांझरी, आशुतोष डागा, अर्पित नेमा, विनीत त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर सौरभ सुमन ने बताया कि वर्तमान में जिले में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने वर्तमान में जिले में शनिवार और रविवार के लॉकडाउन के स्थान पर शनिवार का लॉकडाउन निरस्त करते हुए केवल रविवार को ही लॉकडाउन रखने तथा वर्तमान में रात्रिकालीन कर्फ्यू को रात्रि 9 से सुबह 5 बजे के स्थान पर रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक रखे जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिसे समूह द्वारा सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि समूह द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय और जिला शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जिले में सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए गए तथा लोगों ने मास्क लगाने, फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, भीड़-भाड़ नहीं करने आदि प्रोटोकाल का धैर्य और संयम का पालन किया।

जिले में अभी तक 144 मरीज हुए स्वस्थ

छिंदवाड़ा। जिले में कोरोना वायरस के 11 हजार 127 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिसमें से 10 हजार 278 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं एवं 319 सैंपल की जांच लंबित है व 323 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी तक 144 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। कलेक्टर सौरभ सुमन द्वारा जिले के नागरिकों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई है। सीएमएचओ डॉ. जी.सी. चौरसिया ने बताया कि जिले में अन्य राज्यों और जिलों से 54 हजार 914 यात्री आए हैं जिनकी स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण भी कर लिया गया है तथा इसमें से 54 हजार 269 व्यक्तियों का होम क्वारंटाईन भी पूर्ण हो चुका है। जिले में अभी तक कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए 207 व्यक्तियों में से 2 व्यक्तियों की मौत हुई है और 144 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं तथा वर्तमान में जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित 61 व्यक्तियों को भर्ती कर उनका समुचित उपचार किया जा रहा है।

उर्वरक लाइसेंस निरस्त

छिंदवाड़ा। उप संचालक कृषि जे. आर. हेड़ाऊ द्वारा जिले के विकासखंड जुन्नाारदेव के ग्राम नवेगांव के मेसर्स कृष्ण कुमार बनवारीलाल अग्रवाल द्वारा शासन की निर्धारित दर से अधिक दर पर यूरिया का विक्रय, अवैध रूप से यूरिया का भंडारण और उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश की विभिन्ना धाराओं का उल्लंघन करने पर जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर इस संस्थान की उर्वरक अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Posted By:

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source