Top Story

सर्विस रोड में घुसा ट्रक

Publish Date: | Sat, 08 Aug 2020 04:03 AM (IST)

फोटो 9

ट्रक घुसने से बनी जाम की स्थिति

सौंसर। एक ओर प्रशासन यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयास में जुटा है, वहीं दूसरी ओर सौंसर में यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सौंसर में सर्विस रोड पर ट्रक घुसने से जाम की स्थिति बन गई। तहसील कार्यालय के सामने जगह कम होने के चलते बड़े वाहनों को निकालने में मुश्किलें हुई। यही वजह है कि यहां आए दिन सड़क हादसे होते हैं।

गोंडवाना पार्टी और स्टूडेंट यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

पूर्व विधायक बट्टी की मौत की हो सीबीआई जांच

सौंसर। शुक्रवार को पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी के मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सौंसर में भारतीय गोंडवाना पार्टी और गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के द्वारा तहसीलदार डॉ. अजय भूषण शुक्ला को 5 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है। जनपद पंचायत सदस्य रामेश्वर कवरेती, हीरामन विश्वकर्मा, रामसिंह मर्सकोल्हे, विनायक मर्सकोले, ने ज्ञापन में बताया कि भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की संदेहास्पद स्थितियों में मौत हुई है,

मनमोहन शाह बट्टी को दो बार दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु होना बताया जा रहा है, और बाद में कोरोना से मृत्यु होना बताया है, जिस पर संशय उत्पन्ना होता है, भोपाल हॉस्पिटल कोरोना के मरीजों के लिए प्रदेश शासन के द्वारा मनोनीत किया है, श्री बट्टी की मौत कैसे हुई ये स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम होना चाहिए था जो नहीं किया गया है। इस दौरान गुलाब धुर्वे, पिंटू तुमडांम, विनायक मर्सकोले, गोमाजी उइके, रतन सिंह धुर्वे, महादेव बागडे, राहुल उइके अंकुश उइके,अतुल धुर्वे,राजा कोडापे, गुलाब धुर्वे आदि उपस्थित थे।

भारतीय बौद्ध महासभा ने दी श्रद्धांजलि

सौंसर। शुक्रवार को भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा अखिल भारतीय भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदत्त सदानंद महास्थविर के निधन पर डॉ. बाबा साहब आंबेडकर संस्कृतिक भवन में आदरांजली सभा का आयोजन किया गया। बौद्ध अनुयायियों के द्वारा दिवंगत भंते सदानंद के प्रतिमा सम्मुख माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर त्रिशरण बुद्ध वंदना ली गई। आदरांजली सभा को संबोधित करते हुए भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर बी. एल. बागडड़, जिला भारतीय बौद्ध महासभा अध्यक्ष चंद्रभान बागड़े, मुरलीधर कामले, सहादेव गोडबोले, के.डी शेंडे ने, कहा कि अखिल भारतीय भिक्षु संघ के अध्यक्ष भंते सदानंद के द्वारा संपूर्ण देश और विश्व के कई देशों में बौद्ध धर्म को आगे बढ़ाने भगवान बुद्ध के विचारों को फैलाने को लेकर जीवन भर कार्य किया है, 1970 में सौंसर, काजलवाणी पलासपानी मैं भी भंते ने कई बार आकर शिविर लगाकर यहां के बुद्ध उपासक उपासिकाओ को बौद्ध धर्म से होने वाली जीवन कल्याण के संबंध में मार्गदर्शन और जानकारियां दी है।

रामाकोना क्षेत्र के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सौंसर। रामाकोना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नदियों से बड़े पैमाने पर रेत माफिया के द्वारा एनजीटी के नियमों को दरकिनार करते हुए रेत का उत्खनन किया जा रहा है, रेत उत्खनन के कारण दिन-ब-दिन नदी का कटाव बढ़ते जा रहा है, जिसके चलते नदी किनारे लगे हुए खेतों में इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है, किसानों की फसलें और खेत नदियों में समा रहे है,

शुक्रवार को सौंसर एसडीएम के नाम तहसीलदार डॉ. अजय भूषण शुक्ला को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीण वीरेंद्र सूर्यवंशी, गजानंद बड़वाईक, धीरज चौधरी, लाभेश भूतड़ा, वसंता गोडबोले, राजा गौतम ने बताया कि रामाकोना क्षेत्र की नदियों से रात दिन मशीनों के माध्यम से रेत चोरी की जा रही है और ओवर लोड डंपरों के कारण ग्रामीण सड़कें पूरी तरीके से खराब हो चुकी है, प्रशासन के द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों स्थानों पर जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि राजस्व को हो रहे करोड़ों रुपए के नुकसान से बचाया जा सके। इस दौरान राधेश्याम गुरुवे, शाकिर अंसारी, मो शकील आदि उपस्थित थे।

विधायक विजय चौरे की रिपोर्ट आई निगेटिव

फोटो 11

गुलाब के फूल देकर आमजनों ने दी बधाई

सौंसर। बीते दिनों जुन्नाारदेव विधायक सुनील उईके के कोरोना वायरस रिपोर्ट आने के बाद में संपूर्ण जिले के विधायकों को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें सौसर विधायक विजय चौरे के द्वारा भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर कोरोना संक्रमण के टेस्ट सैंपल दिए थे,जिसके बाद में शुक्रवार को रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी प्राप्त हुई है, नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद में सोशल मीडिया पर दिन भर शुभचिंतकों के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है। बीते दिनों संपूर्ण जिले के कांग्रेस विधायक ज्ञापन भोजन पॉलिटिक्स में शामिल हुए थे, जिसके बाद में कुछ लोगो के द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर शंका व्यक्त की जा रही थी, चर्चा के दौरान विधायक का विजय चोरे ने बताया कि लगभग दस दिन पूर्व हम छिंदवाड़ा के सभी विधायक ज्ञापन के दौरान परासीया में एकत्रित हुए थे, जिसमें से हमारे साथी सुनील उईके कोरोना पॉटिव पाए गए हैं, जिसके बाद हम सभी विधायकों ने अपना अपना कोरोना टेस्ट कराया, हालांकि मुझे किसी भी प्रकार के कोई लक्षण नहीं है, फिर भी टेस्ट ओर सैंपल देना मैंने उचित समझा, क्योंकि जो लोग सार्वजनिक जीवन में होते है,उन्हें दूसरों के जीवन का भी ध्यान रखना चाहिए,आज मेरी रिपोर्ट निगेटिव आयी है, मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं।

पौधारोपण का किया निरीक्षण

फोटो 10

एसडीओ एके महाले ने किया कन्हान क्षेत्र का निरीक्षण.

सौंसर। दक्षिण छिंदवाड़ा वन मंडल अंतर्गत कहान क्षेत्र में कैम्पा मद के तहत किए गए पौधारोपण का बारीकी से निरीक्षण शुक्रवार को सौंसर वन विभाग एसडीओ ए.के. महाले के द्वारा किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी कहान कोमल सिंह गौड़ के द्वारा क्षेत्र में किए गए पौधारोपण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष जुलाई 2019 में खमेर, बांस, नीम, महुआ प्रजाति के 8290 पौधों का क्षेत्र में रोपण किया गया था। जिसकी वर्तमान में बढ़त बहुत अच्छी है, खमेर के पौधे 12 से 15 फीट की ऊंचाई के हो गए हैं, वन विभाग के एसडीओ ए.के महाले ने इस दौरान विभागीय कर्मचारियों को वनों की रक्षा सुरक्षा,वृक्षारोपण से होने वाले लाभ आदि को जानकारी देते हुए कहा कि शासन ओर विभाग से मिले दिशानिर्देशों का सभी अधिकारी कर्मचारियों को कड़ाई के साथ में पालन करना है, विभाग और विभिन्ना योजनाओं के अंतर्गत मिले हुए कार्यों को समय सीमा में पूरा करना है और इसकी जानकारी रिपोर्टिंग समय-समय पर उच्च अधिकारियों के साथ विभाग प्रमुखों को भी करना है,

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source