Top Story

जुन्नाारदेव विधायक के संपर्क में आए पांच विधायक हुए क्वारंटीन

Publish Date: | Sat, 08 Aug 2020 04:03 AM (IST)

पांढुर्णा। जुन्नाारदेव विधायक सुनील उइके के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके संपर्क में आए पांच विधायक और उनसे मिले लोगों के स्वाव सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इन पांच विधायकों के अलावा उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जुनादेव विधायक की कोविड 19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने की खबर से पूरे जिले के प्रशासनिक महकमे के अलावा लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके को जैसे ही जुन्नारदेव विधायक के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली वैसे ही वह त्वरित अपने निज सहायक, गनमैन और वाहन चालक के शहर के अस्पताल पहुंचकर अपनी प्राथमिक जांच के अलावा कोविड 19 की जांच के लिए स्वाव सैंपल दिए जिसके बाद निज सहायक, गनमैन और वाहन चालक यह सभी क्वारंटाइन हुए हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र के विधायकों उनके संपर्क में आए लोग के स्वाव सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और इन पांच विधायकों के अलावा उनके संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। बताया जाता है कि गत दिनों जिले के अमरवाड़ा और जुन्नाारदेव में जिले की सभी तहसील के विधायक एक साथ एक जगह जमा होकर हम साथ साथ हैं का संदेश देने के साथ सभी ने अमरवाड़ा के राजमहल में भोजन किया था और दिन भर एक साथ रहे। जिसके बाद यह सारे लोग अपने अपने क्षेत्र वापस लौट गए। कुछ दिनों बाद जुनारदेव विधायक की कोविड 19 की जांच हुई जो रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद प्रशासन की मुश्किलें बढ़ी हैं। हालांकि सभी विधायकों ने अपनी प्राथमिक जांच कर कोविड 19 के लिए स्वाब सैंपल दिए हैं और खुद होम क्वारंटाइन हुए हैं।

प्रतिमा को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

छिंदवाड़ा।महिला कांग्रेस अनुसूचित जाति की जिला कार्यवाहक अध्यक्ष आम्रपाली नारनवरे ने बताया कि गुरुवार रात्रि में शिवपुरी के पिछोर नामक स्थल पर बस स्टैंड के पास संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा चौक पर स्थापित है। जिसे कुछ आसामाजिक तत्वों के द्वारा रात के अंधेरे में खंडित करने का कार्य किया गया। उक्त घटना से अनुसूचित जाति एवं डॉ. बाबा साहब आंबेडकर के अनुयायियों में पूरे म.प्र. में रोष है। जिसको लेकर कांग्रेस द्वारा चार सूत्रीय मांग की गई है प्रतिमा को खंडित करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाए एवं कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। घटना स्थल पर संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब आंबेडकर की ससम्मान नई प्रतिमा स्थापित की जाए। प्रतिमा स्थल पर पूर्ण रूप से सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। जिस चौक पर डॉ. बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है उस चौक का नाम संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर रखा जाए। उक्त मांगो को लेकर कांग्रेस की आम्रपाली नारनवरे, जिला सचिव राधा मेश्राम, जिला उपाध्यक्ष मंदाकिनी सहारे, कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल सोमकुंवर, जिला उपाध्यक्ष सुरजीत करोसिया, शहर अध्यक्ष सोनू गोहरे, नगर कांग्रेस कमेटी सहसचिव राजेन्द्र डोंगरे, जिला सेवादल संगठन मंत्री सुनील इंगले एवं अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा जिला कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपा।

सात सौ मास्क निश्शुल्क वितरित

छिंदवाड़ा। एक मास्क अनेक जिन्दगी, जन जागरूकता अभियान अंतर्गत शहर के नागरिकों को कोरोना संक्रमण से रोकने एवं मास्क की उपयोगिता को समझाने नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को 700 जरूरत मंद शहरवासियों को निश्शुल्क मास्क प्रदाय किए। ज्ञात हो कि योजनांतर्गत शुक्रवार को वार्ड की पूर्व पार्षद आरती नितिन खंडेलवाल द्वारा 250 मास्क, वार्ड क्र. 48 के पूर्व पार्षद अमरसिंग मरावी द्वारा 250 मास्क तथा विजय पाटिल पूर्व पार्षद वार्ड क्र 46 द्वारा मास्क दान दाताओं द्वारा दान किए गए। नगर निगम द्वारा दो मास्क बैंकों की स्थापना की गई है। जहां से जरूरतमंदों को निश्शुल्क मास्क प्रदाय किए जा रहे हैं।

फोटो 7

राष्ट्रीय हिंदू सेना ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष यमन साहू जिला संयोजक राजा आरसे ने बताया कि विगत दिनों राम जन्म भूमिपूजन के समय कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अनेक स्थानों पर हिंदूओं की भावना को ठेस पहुंचाने एवं शांति भंग करने और धारा 144 का उल्लंघन करने जैसे अनेक विवादित कृत्य किये गये जिनके खिलाफ कार्रवाई राष्ट्रीय हिंदू सेना ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा। जिसमें बताया गया कि 5 अगस्त को किसी आसामाजिक तत्व द्वारा अपनी स्वयं की फेसबुक अकॉउंट से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई पर पत्तिजनक पोस्ट की गई। जिसके कारण हमारी धार्मिक भावनाओं को बहुत ठेस पहुंचाई गई। इकलेहरा और गुढ़ी अंबाड़ा निवासी अनेक असामाजिक तत्वों द्वारा गुड़ी अंबाड़ा निवासी जोगेंद्र साकरे के घर के अंदर घुस कर महिलाओं से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी दी गई, धारा 144 का उल्लंघन किया गया जिसके संबंध में दोषियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने हेतु पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

उमरानाला के नाकामोहल्ला में जंगली सूअर ने खेतों में मचाया आतंक

8

खेत में लगी मक्के की फसल को जंगली सूअर ने किया तबाह

छिंदवाड़ा। इन दिनों उमरानाला नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में जंगली सूअर ने आतंक बचा कर रखा हुआ है। जिसमें यह जंगली सूअर खेतों में लगी मूंगफली सोयाबीन मक्का सहित अन्य फसलों को नष्ट कर रहे हैं जिससे किसानों को लाखों रुपयों का नुकसान हो रहा है। मुख्य रूप से उमरानाला नगर के ग्राम नाका मोहल्ला के कन्हैया लाल डोंगरे के खेत के 1 एकड़ के रकबे में लगे स्वीट कॉर्न मक्के की फसल को जंगली सूअर ने तबाह कर दिया। जिससे किसान को लाखों रुपयों की नुकसानी होने का अंदेशा है। जिसको देखते हुए खेतों को कुछ जागरूक किसानों ने वन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि जंगल की ओर से रोजाना खेतों की ओर आ रही इन जंगली सूअर की रोकथाम के तत्काल उपाय किए जाए ताकि हम किसानों को जो नुकसानी हो रही है यह होने से बच सके।

Posted By:

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source