श्रीराम रक्षा स्त्रोत का निश्शुल्क वितरण
Publish Date: | Fri, 07 Aug 2020 04:09 AM (IST)
फोटो 1
अयोध्या में मंदिर का भूमिपूजन का मनाया हर्ष
छिंदवाड़ा। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के गौरवशाली समय पर अनाज व्यापारी संघ दो दिवसीय उत्सव मना रहा है। गुरुवार को व्यापारियों ने कृषि उपज मंडी कुसमेली में परिसर में भगवा झंडे लगाए तथा मंडी को भगवा रंग मे रंग दिया। परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में आरती उपरांत भंडारा एवं भव्य आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर उपस्थित लाोगों को श्रीराम रक्षा स्त्रोत का निश्शुल्क वितरण किया गया। वहां मौजूद व्यापारी अशोक संचेती का भी सम्मान किया गया जिन्होंने तीस वर्ष पूर्व अयोध्या जाकर कार सेवा की थी। इस शुभ अवसर पर व्यापारियों, किसानों, हमालों व मंडी कर्मचारियों की उपस्थिति में पौधरोपण भी किया गया। अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्षक प्रतीक शुक्ला ने बताया कि अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन को लेकर दो दिवसीय उत्सव मनाया गया। इस दौरान समस्त व्यापारी व मंडी कर्मचारी उपस्थित थे।
भरतादेव के समीप सड़क पर दिखा 10 फीट अजगर
फोटो 3
सर्पमित्र ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
छिंदवाड़ा। शहर के भरतादेव के समीप सड़क पर शाम 4 बजे 10 फीट का अजगर देखा गया। राहगीरों द्वारा सड़क पर अजगर देखे जाने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई सूचना के बाद सर्पमित्र अतुल तुर्के तथा अभिषेक ठाकुर मौके पर पहुंचे तथा अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर को पकड़कर सर्पमित्र ने जंगल में छोड़ा है। गौरतलब है कि अजगर की कई प्रजातियां भरतादेव में देखी जा चुकी है भरतादेव से यह अजगर बाहर निकलगर आ गया जिसे पकड़ लिया गया। सर्पमित्र अतुल तुर्के ने बताया कि छिंदवाड़ा में अजगर की यह प्रजाति दिखाई देती है कुछ दिनों पहले ही गुरैया में भी मक्के के खेत में इसी प्रजाति का अजगर देखा गया था जिसकी लंबाई 15 फीट के करीब थी।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

