Top Story

जब करिश्मा कपूर के पति को घरवालों ने कहा था- 'थर्ड क्लास', जानिए किन कारणों से जमाई नजरों से उतर जाता है

कहते हैं कि शादी एक ऐसा उत्सव होता है जिसमें 2-3 हफ्तों पहले से घर में हल्ला-गुल्ला, मेहमानों की चिल्ल-पौं और खुशियों की धमाचौकड़ी न हो तो मजा ही नहीं आता। अगर बात बेटी की हो तो मां-बाप इस मौके पर अपनी लाडली की खुशियों को पूरा करने के लिए उस पर अपनी जीवनभर की कमाई खर्च करने से भी नहीं कतराते। लेकिन जब सालभर बाद ही वह अपनी लाडली की आंखों में खुशियों की बजाए गमों का समंदर देखते हैं, तो यकीनन यह पल उनके लिए सबसे ज्यादा कष्टकारी होता है।

ऐसा ही कुछ हाल बॉलीवुड की सबसे हसीन एक्ट्रेसेस में से एक करिश्मा कपूर के साथ भी हुआ, जिनकी कपूर खानदान ने हंसी-खुशी शादी तो की, लेकिन ससुराल वालों के गलत व्यवहार के कारण शादी के कुछ सालों बाद ही पति-पत्नी के बीच परेशानी शुरू हो गई। हालांकि, साल 2012 से ही करिश्मा और संजय अलग रहने लगे थे। लेकिन इस दौरान भी संजय ने उन्हें परेशान करने का कोई कारण नहीं छोड़ा था। यही नहीं, संजय की इन हरकतों से तंग आकर करिश्मा के पिता ने उन्हें ‘थर्ड क्लास’ तक बता दिया था।

करिश्मा कपूर


अपने एक इंटरव्यू में करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने दामाद संजय कपूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वो एक ‘थर्ड क्लास’ आदमी है, जो पूरी तरह अय्याशी में डूबा हुआ है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि जिस दामाद को ससुराल वाले बेटे की तरह प्यार करते हैं, आखिर किन कारणों से वही उनकी नजरों में गिर जाता है। धोनी की आलोचना करने वालों को आईना दिखाने में पीछे नहीं रहतीं साक्षी, कुछ ऐसी बेबाक और बिंदास पत्नी हैं Mrs. Dhoni

फिजिकल टॉर्चर

आरोप थे कि ससुराल में करिश्मा परअत्याचारों का सितम काफी बढ़ गया था। पति संजय ने अपनी मां के साथ करिश्मा से मारपीट तक करने की कोशिश तक की थी। एक माता-पिता के लिए वह समय सबसे मुश्किल होता है जब वे अपनी लाडली को खुश देखने के बजाए रोता-बिलखता देखते हैं। यही नहीं, जिस दामाद को वह बेटे की तरह प्यार करते हैं, वही बेटा देखते ही देखते उनकी नजरों में गिर जाता है।

करिश्मा कपूर


पत्नी की सफलता बर्दाश्त नहीं

करिश्मा कपूर ने अपनी एफआईआर दर्ज कराते हुए इन बातों का खुलासा किया था कि संजय ने शादी उनसे सिर्फ इसलिए की थी, क्योंकि उस समय वह एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस थीं। आप खुद इस बात का अंदाजा लगाइए कि जिस लड़की को आप पढ़ा-लिखाकर मां-बाप एक अच्छी बेटी, बहू और मां बनने की सीख देते हैं, उसी बेटी को सुसराल में जाकर अपने पति से लेकर सास तक के ताने सुनने पड़ते हैं।

अवैध संबंध

किसी भी पत्नी के लिए वह समय सबसे मुश्किल होता है, जब उसे अपने पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चलता है। पति-पत्नी के बीच ‘वो’ के चलते एक शादीशुदा रिश्ते में दरार पड़ना लाजमी है। यही एक कारण भी है जब किसी दूसरी महिला के प्यार में पड़ने पर पति का स्वभाव पूरी तरह से अपनी पत्नी की तरफ से उखड़ने लगता है। ऐसे में वह दिन रात यही कोशिश करता है कि उसकी पत्नी कैसे भी करके उसे तलाक दे दे। जब करिश्मा कपूर और संजय कपूर का रिश्ता टूटा था, तब सुनने में आया था कि शादीशुदा जिंदगी बिताते हुए संजय के किसी और के साथ भी संबंध थे। ‘मेरे सफेद होते बालों को तो देखो’ सायरा बानो से पीछा छुड़ाने दिलीप कुमार ने अपनाई थी ये ट्रिक, सच्चे प्रेमियों के आएगी काम ये बात

करिश्मा कपूर


पैसों की तंगी

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि संजय कपूर सालभर में करिश्मा कपूर पर खर्च होने वाले रुपयों के बारे में अपने भाई से बात करते थे। यही नहीं, एक समय ऐसा भी आया था जब संजय उन्हें पैसों के लिए परेशान करने लगे थे। हम मानते हैं कि कभी-कभार पैसों की बदहाली के चक्कर में भी पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो जाते हैं, लेकिन जब पति जानकर पत्नी के रोजमर्रा खर्चों को उठाना बंद कर देता है, तो भी स्थिति लड़की के मां-बाप के लिए किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं होती।

करिश्मा कपूर


झूठे आरोप लगाना

अपनी पत्नी को दुनिया की नजरों में गिराने के लिए भी पुरुष उस पर बेबुनियाद इल्जाम लगाने से भी नहीं डरते। ऐसा करने के पीछे उनका मानना होता है कि वह शर्मसार होगी और आसानी से उसका पीछा छोड़ देगी। यही नहीं, कई बार इन गंदे इरादों के चक्कर में लड़की के साथ-साथ उसके मां-बाप को भी पिसना पड़ता है।