सीआरएस की हरी झंडी, अभी चार माह चलेगी मालगाड़ी फिर दौड़ेगी ट्रेन
Publish Date: | Sun, 30 Aug 2020 04:13 AM (IST)
छिंदवाड़ा। 22 अगस्त को कमिश्नर ऑफ रेल्वे सेफ्टी (सीआरएस) ए.के. राय ने भंडारकुंड से भिमालगोंदी के बीच हुए निर्माण कार्य व इलेक्ट्रीफिकेशन का निरीक्षण किया था। शुक्रवार को सीआरएस ने छिंदवाड़ा-नागपुर ब्राडगेज परियोजना के चौथे खंड भंडारकुंड से भिमालगोंदी के बीच ट्रेन चलाने की स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद यह तो साफ हो गया है कि जल्द ही अब जिले के लोग सीधे नागपुर तक सफर कर सकेंगे तथा आने वाले दिनों में जले का रेल संपर्क नागपुर होते हुए देश के अन्य शहरों तक पहुंच जाएगा। सीएसआर ने कई शर्तो पर इस दुर्गम 20 किमी के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन शुरू करने की अनुमति दी है जिसके तहत आने वाले चार माह तक तो पहले इस ट्रैक पर मालगाड़ी को दौड़ाना होगा जिसकी गति 50 किमी प्रति घंटा होगी। शुक्रवार की शाम रेलवे को सीआरएस की अनुमति का पत्र पहुंचा, जिसके बाद जल्द ही ट्रेन का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। सीआरएस की स्वीकृति के बाद दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे की अनुमति मिलते ही मालगाडी दौड़ने लगेगी।
– एक वर्ष बाद बढ़ेगी ट्रेनों की गति
रेलवे को एक वर्ष तक इस ट्रैक पर 50 किमी प्रति घंटे के हिसाब से ट्रेन का संचालन करना होगा। जिसे बढ़ाने के लिए अगले निरीक्षण का इंतजार करना होगा जो कि एक वर्ष बाद ही होगा। सीएसआर के बाद भंडारकुंड से भिमालगोंदी के बीच ट्रेन चलाने के दौरान एक वर्ष तक कई स्थानों पर ट्रेन की स्पीड कम रखने के लिए सीआरएस ने रिपोर्ट में कहा है। यह ट्रैक दुर्लभ क्षेत्र में बना है ब्रिज क्रमांक 83 जिसमें कई बार समस्याएं आई हैं। इस ब्रिज के पास 90 मीटर तक ट्रेन की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा रखना होगा। इस ट्रैक परयह रफ्तार एक वर्ष तक रहेगी।
– मालगाड़ी के बाद ही पैसेंजर ट्रेन का अनुमति
छिंदवाड़ा से नागपुर तक पूरा सफर करने के अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। पहले मालगाड़ी दौड़ाई जाएगी फिर निरीक्षण के बाद स्पीड बढ़ाकर पैसेंजर तथा काफी समय बाद एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ सकेगी। मालगाड़ी व पैसेंजर ट्रेन दौड़ाने के साथ ही इस ट्रैक का लगातार परीक्षण किया जाएगा जिसके बाद ही एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ाने की अनुमति दी जाती हैं। जिले वासियों को सफर करने के लिए अभी कई महीनों का इंतजार करना होगा।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे