Top Story

सीटू के कल्याण मंडल सदस्य ने अस्पतालों का किया निरीक्षण, बोर्ड की बैठक में उठाएंगे मामला

Publish Date: | Sat, 15 Aug 2020 04:08 AM (IST)

परासिया। सीटू के वेकोलि कल्याण मंडल के सदस्य कामेष्वर राय ने पेंच कन्हान का दौरा किया। दौरे में उन्होंन पेंच और कन्हान के वेकोलि से संचालित अस्पतालों का निरीक्षण किया। बोर्ड की बैठक में अस्पताल से जुडी मांगे और समस्याएं उठाने का उन्होंने आश्वासन दिया। लाल झंडा कोल माईंस मजदूर यूनियन सीटू के द्वारा कामगारों एवं उनके परिवार कि स्वास्थ को लेकर होने वाली परेशानियों के साथ कोरोना वायरस को गम्भीरता से लेते हुए सीटू यूनियन के वेकोलि कल्याण मंडल सदस्य कामरेड कामेश्वर राय ने निरीक्षण किया। क्षेत्रीय चिकित्सालय वेलफेयर अस्पताल कन्हान क्षेत्र के बारे में सीएमओ डॉ बसु सहित सभी डॉक्टर्स से चर्चा की। हॉस्पीटल में हो रही दिक्कतों, स्पेशलिस्ट तथा चिकित्सक स्टाफ की कमी आदि कई बातों पर चर्चा की। वार्ड सहित चिकित्सकों के चेम्बर की स्थिति देखी। उसके उपरांत केन्द्रीय चिकित्सालय बड़कुही का भी दौरा किया। पेंच क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सुहाग पंडया और सीएमएस डॉ माथुर सहित वहां के अन्य चिकित्सकों से भी चर्चा करते हुए अस्पताल की व्यवस्था सहित कोरोना वार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए दौरा किया। दोनों क्षेत्रों में चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को वेकोलि कल्याण मंडल बोर्ड की होने वाली बैठक में जल्द उठाने और निराकरण हेतु उचित प्रयास करने की बात कही। उनके इस दौरे में कन्हान पेंच क्षेत्र के केन्द्रीय पदाधिकारियों में अध्यक्ष कामरेड अमरनाथ सिंह, महासचिव कामरेड मीरहसन, सचिव अशोक भारती, दीपक गुप्ता, दिनेश प्रसाद, एवं पाथरखेडा के महासचिव कामरेड कालिका प्रसाद के अलावा अन्य संगठनों के केन्द्रीय पदाधिकारी भी चर्चा के दौरान उपस्थित रहे।

नोट.इस खबर के साथ फोटो है।

………………………………..

बस चालक परिचालक संघ का गठन

अनिल यादव अध्यक्ष, शेख रसूल सचिव बने

परासिया। परासिया के प्राईवेट बस चालक और परिचालक कल्याण संघ का गठन किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर उन्हें शपथ दिलाई गई। अनिल यादव को कल्याण संघ का अध्यक्ष और शेख रसूल को सचिव बनाया गया। पिपरिया रोड स्थित कार्यालय में मुख्यालय से आए हुए पदाधिकारी संगठन मंत्री अनिल मालवीय, संघ प्रवक्ता राम लखन त्रिपाठी द्वारा इकाई के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण कराया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनिल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश काकरे, उपाध्यक्ष दिनेश उइके, सचिव शेख रसूल बाबा, परामर्शदाता विजय डेहरिया, कोषाध्यक्ष तीरथ चोकसे, संगठन मंत्री संजय कुमार राय, प्रचार मंत्री पूनाराम पाल, सहसचिव रणजीत डेहरिया, कार्यकारणी सदस्य विनोद राठौर एवं संजय उइके को पदभार ग्रहण कराया गया एवं शपथ दिलाई गई ।अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों का पुष्प देकर स्वागत किया गया।

…………………………………

बस टैक्सी बंद, ड्राईवर कंडक्टर कैसे चलाए जिंदगी

जीवन निर्वाह भत्ते की मांग, सौंपा ज्ञापन

परासिया। प्राइवेट बस चालक परिचालक कल्याण संघ ने जीवन निर्वाह भत्ते की मांग को लेकर विधायक, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ ने कोविड 19 के चलते लॉक डाउन के कारण व्यवसाय बंद होने और रोजी रोटी पर आए संकट की समस्या को उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि बीते पांच माह से बसें टैक्सी बंद है। ड्राईवर और कंडक्टर घर बैठे है। प्राइवेट बस चालक परिचालक तथा हेल्परों को विगत 5 माह से किसी प्रकार का कोई वेतन अथवा निर्वाह भत्ता नहीं दिया गया है। अतः हमें अपने जीवन निर्वाह हेतु उक्त अवधि का वेतन भत्ता दिलाया जाए। प्राइवेट बस आपरेटर एवं अन्य प्राइवेट वाहन ऑपरेटरों द्वारा मासिक मासिक वेतन प्रदाय नहीं किया जा रहा है। और ना ही राज्य शासन के नियमानुसार भविष्य निधि की राशि काटी जा रही है। ज्ञापन में ै बस चालक परिचालक हेल्पर की विधिवत ईपीएफ काटा जाए एवं उनकी असमर्थता की स्थिति में उन्हें योगदान दिया जाने की मांग की गई। चालक परिचालक हेल्पर तथा हेल्पर का जीवन बीमा कराया जाने की मांग रखी गई। जिससे कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना एवं मृत्यु उपरांत उनके परिवार के आर्थिक संकट में सहायता मिल सके । अन्य मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक सोहन वाल्मीक, एसडीएम , तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। कल्याण संघ के अध्यक्ष अनिल यादव सचिव रसूल बाबा सह सचिव रणजीत डेहरिया कोषाध्यक्ष तीरथ चौकसे विजय डेरिया मनोज यादव वीरेंद्र डेहरिया सुमिता राम एवं यूनियन के सदस्य उपस्थित थे

…………………………………..

दुर्गा मंदिर न्यूटन में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

परासिया। पश्चिमी न्यूटन में सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी पर श्री राम नाम सत्ता का आयोजन किया गया। जिसमे स्थानीय भजन मंडली ने भजन कीर्तन किया। हरि नारायण गोविन्दे की धुन में बच्चो ने नृत्य का आनंद लिया,। मंदिर में हवन पूजन कर श्री कृष्ण की महाआरती के साथ मटकी फोड़ कर दही लाई का कार्यक्रम सम्पन्ना किया,। इस अवसर पर पंडित पंचम महाराज जयप्रकाश भरदया, महेश अग्रवाल, राहुल सराठी, राजा बाबरिया, रिसभ शर्मा, प्रशांत चौरसिया, दिनेश ठाकुर, रवि सोनवंशी, राजू चौरसिया, जयंत राय, बॉबी बाथरी, सूरज चोरिया, रामकुमार चोरसिया, गोलू शक्रवार ,देवेन्द्र चोरिया,अनुष पटेल,अमन साहू,मन्नाू भलावी ,सुरेन्द्र नाथ,गंगा बुआ,संतोषी नाथ, सतीश सराठी, विक्रांत चोरिया अन्य भक्तजन उपस्थित थे।

……………………………..

मैनीखापा में बजरंग सेना का गठन

परासिया। मैनीखापा में बजरंग सेना का गठन किया गया। बजरंग सेना जिला अध्यक्ष हिमांशु साहू ने बताया कि अबजरंग सेना की बैठक मैनीखापा में की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष हिमांशु साहू मीडिया प्रभारी सागर वर्मा प्रदेश सचिव आनंद डेहरिया पदाधिकारियों वाह कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक ली गई। हिमांशु साहू ने संगठन के उद्देष बताते हुए गो तस्करी रोकने, महिला सुरक्षा, हिंदू एकता मठ मंदिर की रक्षा के लिए संगठन के गठन की बात कही। बजरंग सेना के विस्तार करते हुए मैनी खापा में विशाल साहू नगर अध्यक्ष, पंकज विश्वकर्मा संयोजक, संजय सूर्यवंशी उपाध्यक्ष, ऋषभ साहू गौ रक्षक प्रमुख, काबिल सूर्यवंशी मीडिया प्रभारी, आदित्य पांडे मंत्री, प्रदीप सूर्यवंशी, नरेश सूर्यवंशी, नितेश सूर्यवंशी, नितिन विश्वकमा, अभिषेक पांड,े मुकेश, सत्यम सूर्यवंशी, राहुल, साहिल साहू को सदस्य बनाया गया। बैठक में सभी सदस्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शासन प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के चलते जारी किए गए सभी नियम व शतों का पालन किया गया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Independence Day
Independence Day

Source