Top Story

सुंदर कांड का हुआ गायन

Publish Date: | Fri, 07 Aug 2020 04:00 AM (IST)

जुन्नाारदेव। अयोध्या मंदिर की आधारशिला रखी जाने के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का गायन किया गया। नगर के वार्ड नं. 2 चिन्तहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ, भजन एवं आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई। कार्यक्रम में विपिन बिंदवारी, शरद रघुवंशी, मोंटे बिंदवारी, किशोर कैथवास ,सानू पांडे, आयुष साहू ,आरिन साहू अनेकित बिंदवारी ,जानू बिंदवारी, विशाल यादव, अमित चाकरी , प्रियशु सागरे, अखलेश टांडेकर उपस्थित थे।

मृतक के परिजन को सौंपी अंत्येष्टि सहायता राशि

जुन्नाारदेव। ग्राम पंचायत पालाचौरई के अंतर्गत आने वाले गुढ़ी बस स्टॉप निवासी महिला रंजू बाई की मौत के उपरांत पंचायत द्वारा उसके परिजन को पांच हजार रुपये आर्थिक सहायता राशि सौंपी गई। गौरतलब है कि शिवराज सरकार के द्वारा लागू की गई संबल योजना के तहत मृतक के परिजन को सहायता राशि सौंपी गई। इस दौरान सरपंच गिरिजा उईके, सचिव राजेश सोरठ आदि उपस्थित रहे।

कार सेवकों का किया सम्मान

फोटो 11

विजय स्तंभ पर कारसेवकों को किया गया सम्मानित

जुन्नाारदेव। नगर के कार सेवकों का सम्मान नागरिकों द्वारा किया गया। शहर के विजय स्तंभ रामलीला मंच हॉल में दिवंगत कारसेवकों के परिजनों व जीवंत कारसेवकों को सम्मानित किया गया । कार सेवक के रूप में विवादित ढांचे को विध्वंस करने वाले नगर के शंकर लाल सेन, दिवंगत कारसेवकों के परिजनों के रूप में शैलेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, राजेश सहाय, अशोक बत्रा, मिट्ठू नामदेव एवं बजरंग दल सह संयोजक के रूप में कारसेवक की भूमिका निभाने वाले नगर के भरत जोशी, अशोक नाग लिंगम,कपिल चौरसिया, प्रमोद बंदे वार, किशोर बरहिया को सनातन धर्म के दर्शन मिगलानी, श्रीकृष्ण बरिया, नितिन राजोरिया, शशिकांत मालवीय , राहुल अमूल्ये, मनीष चौरसिया द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व कारसेवकों को तिलक लगाकर व मिष्ठान खिलाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कारसेवकों ने किस तरह अयोध्या में अपनी भूमिका निभाई थी इस विषय पर भी वक्तव्य दिए गए। इस दौरान गणमान्य नागरिक संजय जैन, तरुण बत्रा, राम कुमार शर्मा, नितेश राजपूत, अशोक बत्रा व बड़ी संख्या में सनातनी धर्म के सदस्यगण उपस्थित थे।

Posted By:

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source