साथ में पी शराब, फिर उतार दिया मौत के घाट
Publish Date: | Fri, 07 Aug 2020 04:00 AM (IST)
दोस्त ही निकला हत्यारा, कुछ ही घंटों में आरोपित भी पकड़ाया
फोटो 16
रावनवाड़ा पुलिस ने किया हत्या का खुलासा,
छिंदवाड़ा। रावनवाड़ा थानाअंतर्गत कपरवाड़ी डेम के समीप बुधवार को पलटवाड़ा निवासी बुद्विलाल कहार 48 का शव देखा गया था। शरीर पर चोट के निशान थे पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में रावनवाड़ा पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया है पुलिस ने जांच में पाया कि मंगलवार की शाम मृतक गांव के सुशील भलावी के साथ था। पुलिस ने सुशील से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल लिया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वे कपरवाड़ी डेम के पास बैठकर शराब पी रहे थे इस दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों का विवाद हो गया। इसी दौरान बुद्विलाल की हत्या कर सुशील मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या कीगुत्थी बुधवार की रात को ही सुलझा ली थी लेकिन आरोपित पकड़ से दूर था जिसे गुरुवार को पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक पीएस तिलगाम, उपनिरीक्षक अंजना मरावी, सउनि नन्हें लाल मरावी, रघुवीर सिंह, आरक्षक ईश्वर रघुवंशी, दिनेश यादव, कल्याण, अशोक, सुशील मंडावी तथा भजनलाल की अहम भूमिका रही है।
कारसेवक विलास नरोटे ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए दिया सहयोग
फोटो 17
– चेक के माध्यम से ट्रस्ट को भेजी 5 हजार रुपए की राशि
छिंदवाड़ा। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रहे नगर के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी चन्दननगर निवासी कारसेवक एव लोकतंत्र सेनानी विलास नरोटे ने अयोध्या में बनने जा रहे भव्य दिव्य श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग देते हुए पांच हजार रुपए की राशि दी। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम चेक के माध्यम से यह राशि अयोध्या भेजी। श्री नरोटे लंबे समय से मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे है 1992 में भी छिंदवाड़ा से गई टोली में वे शामिल थे और अयोध्या में कारसेवा की थी।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

