सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
Publish Date: | Fri, 07 Aug 2020 04:00 AM (IST)
छिंदवाड़ा। धनौरा बटकाखापा निवासी ग्यारेलाल पिता गजरसिंह धुर्वे 40 सड़क हादसे के बाद 26 जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसने उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्यारेलाल मजदूरी का कार्य करता था 26 जुलाई को वह दुपहिया सवार के साथ धनौरा से ग्राम डामको जाने के लिए निकला था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने दुपहिया को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में ग्यारेलाल दुपहिया से नीचे गिर गया था जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालत बिगड़ने पर उसे नागपुर रेफर किया गया जहां पर उपचार के बाद डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिएजिसे फिर से जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। गुरुवार को युवक की उपचार के दौरान मौत हो गईं।
सोनपुर की अधूरी पुलिया बन रही मुसीबत
अधिकारियों के निर्देश पर भी बनी हुई है समस्याफोटो-
13
बारिश में आवागमन हो रहा प्रभावित
छिंदवाड़ा। जरा सी बारिश में सोनपुर मार्ग बंद हो जाता है चौहारी नाला ऊफान पर आ जाता है। वर्तमान में चौहारी नाले के आगे सोनपुर मार्ग पर नई पुलिया का निर्माण किया जा रहा है लेकिन कार्य कई दिनों से बंद होने के कारण अब यह अधूरा निर्माण स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है। पुलिया का निर्माण शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है लेकिन ठेकेदार ध्यान नहीं दे रहा है। बारिश शुरु होने के बाद जब लोगों के सामने समस्या आई तो स्थानीय लोग नगरनिगम आयुक्त हिमांशु सिंह के सामने शिकायत लेकर पहुंचते थे जिसके बाद आयुक्त ने ठेकेदार को जल्द से जल्द निर्माण पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया था, लेकिन फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वर्तमान में बारिश के कारण बाजू से निकलना दूभर हो रहा है।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

