ज्योतिंद्र पटेल बने बोरगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष
Publish Date: | Fri, 07 Aug 2020 04:03 AM (IST)
फोटो 18
बोरगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के हुए चुनाव
सौंसर। हाल ही में बोरगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की बैठक संपन्ना हुई, बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, बैठक शुभारंभ अवसर पर बोरगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्य को और कोरोना संक्रमण से किस प्रकार से लोगो का बचाव और जन जागृति की जा सकती है,इसको लेकर चर्चा की गई। बोरगांव एकेवीएन प्रबंधक आई. जे. शुक्ला के निर्देशन में बोरगांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का चुनाव प्रक्रिया संपन्ना हुई। बोरगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा एक मत से निर्विरोध नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष ज्योतिंद्र पटेल, उपाध्यक्ष एच. एल.काबरा ओर दीपक हिम्मतरामका,सचिव आर. एन. द्रविड़, कोषाध्यक्ष सतीश मल्लिक, संयुक्त सचिव मयंक सुभास जैन, को बनाया गया है, अन्य सदस्यों में सहज पटेल, श्याम शर्मा, संजय राठी, अरविन्द सिंह,हर्षल पुण्यानी, मोहन ताजने, श्रीमती पुष्पलता ठोम्बरे को स्थानीय समन्वयक के रूपमे निर्वाचित किया गया है।
क्षेत्र के विकास और लोगों को रोजगार देंगे करेंगे कार्य
चर्चा के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योतिद्र पटेल और कार्यकारिणी के सदस्यों ने बताया कि बोरगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के माध्यम से विगत कई वर्षों से हम एकेवीएन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, किसानों, रोजगार, स्कूली छात्र छात्राओं मरीजों को किस प्रकार से सहायता और सुविधा उपलब्ध करा सकते हैं किस को लेकर कार्य कर रहे, संस्था के माध्यम से मरीजों की सेवा वृक्षारोपण, किसान सेमिनार, रक्तदान शिविर, आदि के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया गया है अब नई कार्यकारिणी के साथ में कोरोना संक्रमण से लोगों को किस प्रकार बचाव, संक्रमण की रोकथाम, जन जागृति, बेरोजगारों को रोजगार और औद्योगिक क्षेत्र के विकास आदि को लेकर, लेकर एसोसिएशन की टीम के द्वारा कार्य किया जाएगा।
नायब तहसीलदार के कक्ष में कभी भी दस्तक दे सकता है कोरोना संक्रमण
पांढुर्णा। नायब तहसीलदार के कक्ष में जन सुनवाई और पेशी में पहुंचे ग्रामीण अंचल के लोगों की कक्ष के अंदर की भीड़ यह दर्शाती है कि किसी भी वक्त कोरोना वायरस किसी को भी संक्रमित कर सकता है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों कोरोना प्रोटोकाल के तहत आमजनों को बखूबी जानकारी देते हैं, परन्तु यह अधिकारी इसका अपने दफ्तर में पालन करना ही भूल रहे हैं। शहर के तहसील कार्यालय का नजारा देखा जाए तो यहां कोई फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।
जिम्मेदार अधिकारी भी इस बात की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों का कहना है कि तहसील कार्यालय अन्य शासकीय कार्यालयों में फिजिकल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसे हालातों में महिला बाल विकास विभाग के बाबू कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने के बाद भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है।
संक्रमण को लेकर जन जागृति कर रही है मोहगांव नगर पंचायत
सौंसर। नगर परिषद मोहगांव हवेली में कोरोना वायरस के बचाव के लिए विभिन्ना कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में जनजागृति और कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है, नगर पंचायत परिषद मोहगांव हवेली के द्वारा निरंतर मोहगांव नगर की साफ सफाई, घर घर कचरा गाड़ी, मुंह पर मांस बांध में फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने आदि को लेकर जनहित में जन जागृति की जा रही है, इसके साथ साक्षी नगर पंचायत परिषद के द्वारा मास्क बैंक के माध्यम से लोगों को निश्शुल्क मुंह पर बांधने के लिए मॉस्क का वितरण भी किया जा रहा है। नगर पंचायत की ओर से अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के पास गरीब व दुकानदारों एवं बुजुर्गों व महिलाओं एवं बच्चों को 250 तक मास्क का फिजिकल डिस्टेंस का ध्यान में रखते हुए किया गया। इस दौरान नगर पंचायत मोहगांव हवेली अध्यक्ष सपना सुभाष कलंबे ने बताया कि शासन से मिले आदेशों के साथ-साथ नगर पंचायत महोबा होली के माध्यम से निरंतर कोरोना वायरस से लोगों को बचाने को लेकर जन जागृति की जा रही है।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

