Top Story

शहनाज गिल स्टनिंग अवतार में आईं नजर, देखें लेटेस्ट फोटोशूट

 शहनाज गिल स्टनिंग अवतार में आई नजर, देखें लेटेस्ट फोटोशूट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZGILL शहनाज गिल स्टनिंग अवतार में आई नजर, देखें लेटेस्ट फोटोशूट

पंजाब की कैटरीना कैफ और ‘बिग बॉस 13’ की चर्चित कंटेस्टेंट शहनाज गिल सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर वह अपने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं। हाल में ही शहनाज से इंस्टाग्राम अकाउंट में लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

शहनाज गिल के लुक की बात करें तो उन्होंने ‘केन फर्न्स’ के सिग्नेचर स्टाइल कलेक्शन से खूबसूरत मल्टीकलर काफतान स्टाइलिश तरीके से पहना। जिसमें खूबसूरत तरीके से बेल्ट के साथ कैरी किया।  इस लुक के साथ शहनाज ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की।

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, यैलो लहंगा में बेहद खूबसूरत नजर आईं मिहिका

शहनाज ने इस लुक के साथ एंटिक सिल्वर माथाबेंदी के साथ हाथों में बैंगल और खूबसूरत रिंग्स पहनी। इसके साथ ही हैवी नेकपीस के साथ मैच खाते हुए ईयररिंग्स पहनें। शहनाज के इस लुक में ज्वैलरी ने चार चांद लगा दिया। 

शहनाज गिल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा, ‘सच्ची सेक्सीनेस’ वह है जब एक महिला के पास सब कुछ है, लेकिन उसे दिखाने के लिए नहीं। आप सुंदर महसूस करते हैं, आप सेक्सी महसूस करते हैं आप आत्मविश्वास महसूस करते हैं और इस प्रकार आप वास्तव में हैं।’

पाना चाहते हैं बेदाग ग्लोइंग स्किन तो बस करें ये पांच काम, फिर देखें कमाल

शहनाज ने आगे लिखा, ‘उन सभी रंगों को बाहर लाएं, अपनी संस्कृति अपनी परंपरा अपना करिश्मा अपनी विश्वास और उन्हें अपनी स्टाइल बनाएं।’

आपको बता दें कि शहनाज गिल का हाल में ही म्यूजिक वीडियो ‘कुर्ता पायजामा ‘ रिलीज हुआ था। जिसमें फेमस सिंगर टोनी कक्कड़ भी नजर आएं। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।  

कोरोना से जंग : Full Coverage