Top Story

राजधानी में 245 नए पॉजिटिव मिले, 13 दिन में 40 मौत

Publish Date: | Thu, 17 Sep 2020 04:13 AM (IST)

राजधानी में 245 नए पॉजिटिव मिले, 13 दिन में 40 मौतः

– संक्रमितों की संख्या पहुंची 14147, अब तक 339 मरीजों की गई जान

भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि

राजधानी में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शहर में बुधवार को 245 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। संक्रमितों के अलावा मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। 13 दिन में शहर में कोरोना से 40 मरीजों की मौत हो चुकी है। सीआरपीएफ अस्पताल बंगरसिया से 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजभवन की सुरक्षा में तैनात एक जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आइटीबीपी कान्हा सैय्या से 3 जवान और ईएमई सेंटर से एक जवान पॉजिटिव निकला है। नेहरू नगर पुलिस लाइन व पुलिस कंट्रोल रूम में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। हनुमानगंज थाने के 2 पुलिसकर्मी व पुलिस लाइन जहांगीराबाद से 2 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। शहर में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 14147 हो गई है। कोरोना से 339 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 11812 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 1996 मरीजों का इलाज कोविड केयर अस्पतालों में चल रहा है।

गांधी मेडिकल कॉलेज में निकले पांच पॉजिटिव

आरके अस्पताल से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) से 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। साकेत नगर और लखेरापुरा में एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्य पॉजिटिव निकले हैं। इब्राहिमगंज व रेलवे कॉलोनी हबीबगंज से एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। रेलवे कोच फैक्ट्री में भी एक व्यक्ति संक्रमित निकला है। आइसर क्वारंटाइन सेंटर में एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है।

पॉश और वीआइपी कॉलोनियों में भी मिले संक्रमित

पीएनबी कॉलोनी ईदगाह हिल्स से 3 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। 74 बंगले से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डिप्टी सेक्रेटरी ऑफिस के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव है। एमएलए रेस्ट हाउस से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। एसबीआइ बैंक से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। अरेरा कालोनी से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।

तेजी से बढ़ रहे मौत के मामले

कोरोना के कारण बीते 13 दिन में 40 लोगों की मौत हुई है। अब तक हुई मौतों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कम समय में होने वाली ये सबसे ज्यादा मौतें हैं, जबकि 13 दिन में शहर से 2948 संक्रमित मरीज मिले हैं। बीते सप्ताह से प्रतिदिन 200 से ज्यादा संक्रमित मरीज शहर से निकल रहे हैं। मंगलवार को राजधानी में रिकार्ड 280 पॉजिटिव मरीज मिले थे।

फैक्ट

कुल मरीजों की संख्या-14147

कोरोना से अबतक मौत -339

स्वस्थ हुए 11812

इतने मरीजों का चल रहा उपचार 1996

भोपाल में नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या 245

पिछले 13 दिन में संक्रमित मरीजों और मौत का आंकड़ा

दिनांक संक्रमित मौत

4 सितंबर 209 4

5 सितंबर 172 4

6 सितंबर 197 2

7 सितंबर 187 1

8 सितंबर 205 3

9 सितंबर 262 3

10 सितंबर 205 2

11 सितंबर 235 4

12 सितंबर 265 2

13 सितंबर 242 3

14 सितंबर 244 5

15 सितंबर 280 5

16 सितंबर 245 2

————————

कुल 2948 40

————————–

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source