Top Story

गुरुकुल में ऑनलाइन प्रतियोगिता संपन्ना

Publish Date: | Sun, 13 Sep 2020 04:10 AM (IST)

गुरूकुल में ऑनलाईन प्रतियोगिता संपन्ना

छिंदवाड़ा। आशाराम गुरुकुल में इन दिनों सीबीएसइ के दिशा निर्देशन के तहत ऑनलाइन अध्यापन कार्य जारी है। समय पर पढ़ाई के साथ, साथ ऑनलाईन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कोविड 19 के बाद विश्व गायन एवं वाद, विवाद प्रतियोगिता प्रमुख है। इस अवसर पर गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर ने बताया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर अनुसार प्रतियोगिता का अयोजन सम्पन्ना हुआ। जिसमें देश भक्ति गायन में अर्पणा साहू, आरोही चुगलानी, निपूर्ण कराड़े, वाद, विवाद में कृष्णकांत साहू, रामानुज दोईफोड़े, कृति कुकरेजा, सार्थक मोरे, निबंध एवं लेखन में कशिश देशमुख, भूमिका लाड़े, अमित सोलंकी, हितेष साहू प्रमुख हैं। इन विजेता विद्यार्थियों को समय अनुसार पुरस्कृत किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई, खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई, प्रबंधक सुशील सिंह परिहार, प्राचार्य विवेक शर्मा, सोमनाथ पवार एवं समस्त शिक्षण स्टाफ ने विद्यार्थियों को सुभाशीष प्रदान किया।

पूर्व विधायक कोरोना पॉजिटिव, 32 लोग हुए होम क्वारंटाइन

परासिया। पूर्व विधायक की कोविड 19 रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए 32 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। पूर्व विधायक अपनी मां के उपचार के लिए नागपुर गए थे। नागपुर से लौटने के बाद उन्होंने अपना कोविड 19 सैंपल दिया। जिसमें उनका सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। उनका उपचार घर में ही होगा। उनके परिवार के लोग, उनके भाई, बहन, ड्राईवर, भाजपा के पदाधिकारी क्वारंटीन किए गए हैं।

सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बिजली रहेगी बंद

चौरई। रविवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक नगर की बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अति आवश्यक मैंटनेंस कार्य हेतु आंशिक रूप से शहर के एक नंबर ट्रांसफारर्मर बंद रहेगा। इसमें सुधार कार्य किया जाना है। लिहाजा संबंधित ट्रांसफार्मर से नगर के जिन जगहों में बिजली सप्लाई अवरुद्ध्‌ रहेगी, उसके लिए विभाग द्वारा आम जनता से सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

नीट परीक्षा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

छिंदवाड़ा।रविवार को आयोजित नीट की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए राज्य शासन द्वारा की गई निश्शुल्क वाहन व्यवस्था के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा से विद्यार्थियों को ले जा रही बसों को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा से 13 बसें परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुई। छिंदवाड़ा जिले के लगभग 660 परीक्षार्थी एवं उनके अभिभावक इस तरह लगभग 1300 लोगों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए 23 बड़ी बसें एवं 8 मिनी बस और 2 कार कुल 33 वाहन जिले के सभी ब्लाकों के उत्कृष्ट विद्यालयों से रवाना किए गए। नीट परीक्षा के लिए छिंदवाड़ा जिले से भोपाल, जबलपुर, नागपुर, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और कोटा जाने वाले विद्यार्थियों के लिए वाहन की व्यवस्था राज्य शासन द्वारा की गई।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source