आज से व्यापारिेक संगठन एक सप्ताह के लिए बंद रखेंगे अपनी दुकानें
Publish Date: | Sun, 13 Sep 2020 04:09 AM (IST)
लीड
आज से व्यापारिक संगठन एक सप्ताह के लिए बंद रखेंगे अपनी दुकानें
कोरोना संक्रमण को देखते हुए संगठनों ने बनाई रूपरेखा
फोटो 1
बैठक में कई व्यापारिक संगठनों ने समर्थन करते हुए लिया निर्णय
छिंदवाड़ा। कोरोना संक्रमण दिनोंदिन बढ़ते जा रहा है प्रतिदिन नए केस सामने आ रहे हैं। मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है, जिसको देखते हुए गांधीगंज व शनिचरा बाजार के समस्त व्यापारियों ने मतदान कर रणनीति बनाई तथा 13 से 20 सितंबर तक अपने प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया। इस बंद के निर्णय के फैसले का प्रस्ताव बनाकर व्यापारियों के सामने रखा गया था जिस पर सभी ने अपनी सहमति रखी। व्यापारिक संगठनों ने बैठक कर इस बात पर सहमति बनाई जिसके बाद समर्थन में कई व्यापारिक संगठन सामने आए तथा एक सप्ताह के लिए दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापारियों की बैठक में छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ, गांधीगंज व्यापारी मंडल, सराफा व्यवसायी संघ, रिटेल किराना संघ, कपड़ा व्यवसायी संघ, ऑइल मिल एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, शनिचरा बाजार दुर्गा उत्सव समिति, मोबाइल एसोसिएशन ने रविवार से दुकानें बंद रखने का निर्णय बैठक में लिया था।
– छिंदवाड़ा पुस्तक विक्रेता संघ भी आया आगे
जिले के पुस्तक विक्रेता संघ ने भी वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 13 से 20 सितंबर तक स्वैच्छिक रुप से अपने-अपने व्यवसाय बंद रखने का निर्णय लिया है। विक्रेता संघ ने जिला श्रम अधिकारी से भी ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया है कि हमारा साप्ताहिक अवकाश को दिन जो कि शुक्रवार, शनिवार तथा गांधीगंज में बुधवार को रखा गया है उसे परिवर्तित कर रविवार के दिन किया जाए।
– बर्तन व्यवसायी रखेंगे प्रतिष्ठान बंद
शहर के बर्तन व्यवसायियों ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अन्य व्यापारिक संगठनों को सहयोग करने का निर्णय लिया है। थोक एवं चिल्हर व्यवसायियों ने सहमति व समन्वय बनाते हुए 13 से 20 सितंबर तक दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यवसायी इस अवधि में दुकान बंद रखेंगे तथा इस दौरान होम डिलेवरी भी पूर्णतः बंद रखी जाएगी।
– कई संगठन बैठक कर बना रहे रणनीति
शनिवार की शाम तक कई व्यापारिक संगठन बैठक कर इस बात पर सहमति बनाते रहे कि वह भी अन्य व्यापारिक संगठनों की तरह रविवार से एक सप्ताह के लिए अपनी दुकानें बंद रखे। जिन व्यापारिक संगठनों ने निर्णय लिया है उनके समर्थन में कई व्यापारिक संगठन व अन्य व्यापारी भी आ रहे है जिसका असर रविवार को देखने मिलेगा।
मोबाइल एसोसिएशन रविवार दुकान बंद रखेगा
छिंदवाड़ा। कोरोना माहमारी का जिले में बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए छिंदवाड़ा मोबाइल एसोसिएशन के सभी दुकानदारों ने बैठक कर स्वेच्छा से निर्णय लिया। गत कुछ दिनों से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मोबाइल आम जनमानस की प्रथमिकता में है। जिले एवं शहर से बहुत सारे लोग रोजाना मोबाइल क्रय करने एवं रिपेयरिंग करने रोजाना आते हैं। सभी दुकानदार शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन कर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। एसोसिएशन के सचिव दीपक दोईफोड़े ने बताया कि सभी दुकानदार रविवार को अपना प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे