पत्नी COVID-19 का टेस्ट नहीं करा रही, क्या उसके संग Sex कर सकता हूं?

सवाल: 16 अगस्त के दिन मेरी पत्नी को बुखार हो गया था और उसी दिन वह अपनी मां के घर चली गई था। जांच में उसे मलेरिया निकला और उसी के बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 15 दिनों के बाद, उसे छुट्टी दे दी गई क्योंकि उसका बुखार उतर गया और वह खुद को पहले से बेहतर महसूस कर रही है। वह जल्द ही घर आने की योजना बना रही है। जब वह अस्पताल में थी, तब उसकी कोई जांच नहीं की गई थी। मैंने 20 अगस्त को अपना कोविड19 का टेस्ट करवाया, जो कि निगेटिव आया था। मुझे बुखार, खांसी या अन्य कोई लक्षण नहीं है, और मैं पूरी तरह से सेहतमंद हूं। मेरी समस्या यह है कि जब भी मेरी पत्नी वापस आएगी तो क्या उसके साथ सेक्स फिर से शुरू करना ठीक होगा? क्या होगा अगर वह COVID-19 पॉजिटिव हो? एक और समस्या यह है कि उसने मुझे बताया कि उसे की जांच की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि 31 अगस्त यानी अस्पताल से छुट्टी के बाद से उसको ऐसा कोई लक्षण नहीं दिख रहा है। कृपया इस स्थिति में क्या करें, इसके बारे में सलाह दें। मैं बहुत तनाव में हूं क्योंकि वह कोविड टेस्ट कराने के लिए तैयार नहीं है। उसे समझाने के लिए मुझे क्या करना चाहिए? जवाब: आपको अपनी पत्नी पर भरोसा करना होगा और चूंकि आपको संक्रमित होने की बहुत चिंता है, इसलिए उससे इस बारे में बात करें और उसे जांच के लिए मना लें। यह भी पढ़ें:- नोट: आप भी अगर इस तरह की किसी समस्या से पीड़ित हैं तो अपना सवाल हमारे सेक्सपर्ट को पर मेल कर सकते हैं।