Top Story

Realme Narzo 20A की पहली सेल, बेस्ट ऑफर में खरीदें धांसू स्मार्टफोन

नई दिल्ली रियलमी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन की आज पहली सेल है। सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म और realme.com पर होगी। दो वेरियंट में आने वाले इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और रिवर्स चार्जिंग जैसे धांसू फीचर दिए गए हैं। पहली सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन को कुछ बेस्ट ऑफर में उपलब्ध कराने वाली है। कीमत और ऑफर रियलमी नार्जो 20A 3जीबी+32जीबी और 4जीबी+64जीबी वेरियंट में आता है। फोन के 3जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 8,499 रुपये और 4जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 9,499 रुपये है। ग्लोरी सिल्वर और विक्टरी ब्लू कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन को कुछ प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। पहली सेल में आप इस फोन को डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस फोन को ईएमआई पर लेने वाले यूजर्स को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कंपनी फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी 5 प्रतिशत का कैशबैक दे रही है। फोन को आकर्षक नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है, जिसकी शुरुआत 945 रुपये प्रति माह से हो रही है। रियलमी नार्जो 20A के स्पेसिफिकेशन्स फोन में 720x1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ मिनी-ड्रॉप फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। ड्यूल सिम+माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के साथ आने वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर लगा है। फटॉग्रफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे लगे हैं। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। रिवर्स चार्जिंग सपॉर्ट करने वाले इस फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।


from https://ift.tt/33g6RNH https://ift.tt/3kS2UVw