Top Story

Vastu Tips: इन 5 चीजों को घर में रखें कभी नहीं होगी धन की कमी, जानें क्या हैं ये

Laughing Buddha - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AMBERARTSINDIA Laughing Buddha 

पैसे की जरूरत किसे नहीं होती। जिसके पास अपार पैसा होता है वो ये चाहता है कि उसका पैसा और बढ़ता चला जाए और जिसके पास पैसा कम होता है वो भी यही चाहता है कि उसके पास पैसा आ जाए। यानी कि धन एक ऐसी चीज है जो हर किसी के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होती है। कई बार ऐसा होता है कि लाख कोशिश करने के बाद भी धन टिकता नहीं है या फिर वो घर की तरफ रुख ही नहीं करता। अगर आप भी धन में इजाफा चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार इन चीजों को घर में जरूर रखें। इन 5 चीजों को घर में रखने से धन खिंचा चला आएगा।

क्रिस्टल बॉल

क्रिस्टल बॉल धन के लिए बेहतरीन उपाय माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर में दरवाजे या फिर खिड़की के ऊपर अगर क्रिस्टल बॉल लगा दें तो इससे धन का घर में आगमन होता है। यानी कि अगर आप धन में इजाफा चाहते हैं तो तुरंत क्रिस्टल बॉल को घर पर ले आएं।

नारंगी का पौधा जरूर लगाएं
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि नारंगी का पौधा धन के लिए होता है। इसे शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में ये पौधा हो वहां पर धन चारों ओर से अपने आप खिंचा चला आता है। यानी कि उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। इसलिए अगर आपके घर में ये पौधा नहीं है तो तुरंत इसे लगाएं।

मूनगूस
मूनगूस को घर में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती है। मूनगूस सिक्कों के ऊपर बैठा एक बच्चा होता है। वास्तु के अनुसार इसे घर में रखने से कभी भी धन कम नहीं होता। जब भी आप इसे घर पर लाएं तो ड्राइंग रूम में रखें। ऐसा करने से आपको ज्यादा फायदा होगा। 

तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा वैसे तो ज्यादातर घरों में आपको मिल जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है तुलसी का पौधा धन इजाफे के लिहाज से भी बेहतरीन होता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में भी तुलसी का पौधा हो, वहां घर में धन खिंचा चला आता है। 

गुडलक
सिक्कों का थैला लिए हुए लाफिंग बुद्धा को गुडलक कहा जाता है। वास्तु के अनुसार पैसों का बैग लिए हुए लाफिंग बुद्धा को घर में रखना धन के लिहाज से बेस्ट होता है। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती।

कोरोना से जंग : Full Coverage