कोरोना के 18 मरीज मिले, अब तक 1523 मामले आए सामने
– जिले में 25 मरीजों की हो चुकी है मौत, 1148 हुए स्वस्थ
फोटो 10
पांढुर्णा के कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीज स्वस्थ होकर लौटे।
छिंदवाड़ा । जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले रोज सामने आ रहे हैं, हालांकि रविवार को ये आंकड़ा कुछ कम हुआ और 18 नए मरीज मिले। जिले में अब तक 1523 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से 1148 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित 350 मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। जिले में कोरोना वायरस के 33160 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए जिसमें से 30646 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। 267 सैंपल की जांच लंबित है व 724 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से रविवार को 39 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
पांढुर्णा के दो मरीज लौटे घरः
जिले के पांढुर्णा स्थित कोविड केयर सेंटर से रविवार दो मरीज अपना उपचार कराकर प्रसन्नातापूर्वक घर गए। इन मरीजों को योग, प्रार्थना आदि के द्वारा मानसिक मनोबल बढ़ाने की सलाह दी गई। बेहतर चिकित्सकीय उपचार करते हुए आवश्यक दवाइयों का समय पर सेवन कराने और स्वयं की साफ-सफाई व स्वच्छता रखने की समझाइश दी गई। डिस्चार्ज के दौरान कोरोना के संक्रमण से स्वस्थ हुए मरीजों के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आए। उन्होंने अस्पताल की चिकित्सकीय सेवाओं से संतुष्ट होकर पूरे स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाजीसी चौरसिया ने बताया कि कोविड केयर सेंटर पांढुर्णा में भर्ती पांढुर्णा नगर के गणेश वार्ड के दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनको घर में आइसोलेशन में रहकर जिन सावधानियों का पालन किया जाना है, उसके संबंध में सलाह दी गई, ताकि कोविड-19 के संक्रमण को अधिक फैलने से रोका जा सके।
कार्य विभाजन आदेश जारी
छिंदवाड़ा। कलेक्टर सौरभ सुमन द्वारा पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेशों को निरस्त करते हुए जिले में पदस्थ कलेक्टर, अपर कलेक्टर (विकास) और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य शासकीय कार्यो के सुचारू संचालन के लिये प्रशासकीय दृष्टि से कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है। अतिरिक्त कलेक्टर रानी बाटड को दांडिक के अंतर्गत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, राजस्व के तहत अपर कलेक्टर और विभिन्ना शाखाओं के साथ ही कलेक्टर द्वारा प्रत्यायोजित अधिकार का प्रभार रहेगा। अपर कलेक्टर (विकास) जीएस नागेश को विभिन्ना शाखाओं के साथ ही अन्य कार्यों का प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर अजीत तिर्की को दांडिक में कार्यपालिक दंडाधिकारी, अन्य शाखाओं व कलेक्टर द्वारा डिप्टी कलेक्टर अतुल सिंह को एसडीएम छिंदवाड़ा, नजूल अधिकारी नगर छिंदवाड़ा के कार्य व अन्य कार्य और जिला कार्यालय की विभिन्ना शाखाओं का कार्य सौंपा गया है।
मेंटेनेंस के लिए 11 तक होगी बिजली कटौती
छिंदवाड़ा। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली लाइनों के अत्यावश्यक मेंटेनेंस कार्य के लिए 5 से 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 7 से 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रखना निर्धारित किया है। निर्धारित समय अवधि को आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
पांच अक्टूबर को टाउन-1 फीडर के क्षेत्र परासिया रोड, पूजा लाज, सत्कार तिराहा, पाटनी कांप्लेक्स, गुलाबरा, शक्ति नगर, डा.महाजन, कलेक्ट्रेट रोड, राजीव गांधी बस स्टेंड, भाग-2.11 केव्ही पीएंडटी-फटका मशीन, बीएसएनएल और खंडेलवाल कांप्लेक्स।
6 अक्टूबर को टाउन-2 फीडर के क्षेत्र 66 केवी कालोनी, एस.ए.एफ., कावेरी नगर, मोहन नगर, बस स्टैंड, मानसरोवर कांप्लेक्स, स्डेडियम कांप्लेक्स, डा कालोनी, मोती नगर, रेडक्रास जेल गेट, राज टाकीज, गल्ला मंडी, आजाद चौक, निहार राजीव गांधी बस स्टैंड भाग एक।
7 अक्टूबर को सोनपुर रोड टाउन-1 फीडर के क्षेत्र शांति कालोनी, कोलाढाना, चित्रकूट कांप्लेक्स, सुभाष कालोनी, एम्स कालोनी, साबलेवाड़ी, भूषणवाड़ी, प्रथम भाग नागपुर नाका, बोदरी रोड, बड़वन, चर्च कंपाउंड, विवेकानंद कालोनी और न्यायाधीश बंगले में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
8 अक्टूबर को सोनपुर रोड टाउन-2 फीडर के क्षेत्र झंडा चौक, कपूरचंद साहू, हनुमान मंदिर छापाखाना, नया छापाखाना, मोतीलाल बुधवारी, डी. नेमा मेन रोड, सरदार बिल्डिंग, राजपाल चौक, पोला ग्राउंड (दशहरा मैदान), सिटी कोतवाली थाना, बीकानेर, मोहबे मार्केट, इतवारी, फव्वारा और गर्ल्स कॉलेज।
9 अक्टूबर को सोनपुर रोड टाउन-2 फीडर के क्षेत्र सोनाखार, सुकलुढाना, गीताजंली-जनता, दुर्गा खांडसारी, आंबेडकर नगर, चांद रोड, पदम कांप्लेक्स, फटाका गोदाम, उमा इंडस्ट्रीज, सिध्दी विनायक पालीमर्स, रेलवे मालधक्का, लतीफबाबा मस्जिद और राठी आईल मिल।
10 अक्टूबर को सोनपुर रोड टाउन-1 फीडर के क्षेत्र सोनाखार उप केंद्र से चार फाटक, नवभारत, गांधी गंज, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, शनिचरा, गांधी गंज, स्टेट बैंक, सिवनी रोड बोरिंग, संतोषी माता मंदिर, गुरुद्वारा, पंजाब बैंक, उमा आइल मिल, खोपरा मिल, आईटीसी, अग्रवाल पालिमर्स, चौधरी पेट्रोल पंप, कुंडीपुरा थाना, एनआईटी टेकरी, वेयर हाउस, फटाका गोदाम और न्यू सतपुड़ा आइटीआइ।
11 अक्टूबर को टाउन-4 फीडर के क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड कालोनी, परमानंद अस्पताल, 96 क्वार्टर, आईटीआई, फारेस्ट कालोनी, खान कालोनी, शुभम कालोनी, आदिवासी म्यूजियम, मधुवन कालोनी, एसपी बंगला, प्रोफेसर कालोनी, सतपुड़ा बिहार, डीडीपुरम, कृष्णा लान और विद्याभूमि स्कूल में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

