Top Story

स्वयं को और अपने परिवार को संक्रमण से बचाना है तो मास्क जरूर लगाएं

Publish Date: | Mon, 05 Oct 2020 04:08 AM (IST)

बाटम खबर

नवदुनिया के मास्क अभियान से प्रेरित होकर की शुरुआत, ग्राहकों को कर रहे जागरूक

फोटो 6 कमलेश मथुरिया, हेयर सैलून संचालक

फोटो 7 वासु चौधरी, कपड़ा व्यापारी

फोटो 8 नितिन राय, कपड़ा व्यापारी

फोटो 9 राहुल खंगारे, मोबाइल दुकान संचालक

छिंदवाड़ा। जब तक वैक्सीन नहीं आती, तब तक मास्क ही वैक्सीन है। अपने व अपने परिवार को कोरोना संक्रमण से बचाना है तो घर से निकलते ही मास्क का उपयोग जरूर करें। मास्क लगाने से वह दूसरों की भी जान बचा सकते हैं। इन सब बातों को लेकर नवदुनिया के अभियान से लगातार शहर के युवा व्यवसायी जुड़ रहे हैं। शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में व्यवसाय करने वाले युवा व्यवसायी दुकानों में आने वाले ग्राहकों को सामान देने से पहले मास्क पहनने को लेकर जागरूक कर रहे हैं। नवदुनिया के अभियान से लगातार प्रेरित होकर मास्क की आवश्यकता को लेकर लोगों को जागरूक करने में लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

त्योहारों पर चलाएंगे अभियान

युवा व्यवसायियों ने नवदुनिया के इस मास्क अभियान को लगातार बढ़ाने का निर्णय लिया है। कई व्यवसायियों का कहना है कि दुकान में आने वाले ग्राहक जो मास्क नहीं लगाते हैं, उन्हें हम मास्क उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ आने वाले दिनों में त्योहारों का सीजन आने वाला है। इस दौरान सामान खरीदी पर मास्क व सैनिटाइजर का भी निश्शुल्क उपहार दिया जाएगा। घर में जितने सदस्य हैं सभी के लिए मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

वर्तमान में दुकान में आने वाले ग्राहकों को हम सबसे पहले मास्क लगाने तथा हाथों में सैनिटाइजर लगाने के लिए बोलते हैं। नवदुनिया के मास्क अभियान का हिस्सा बनते हुए आसपास के दुकानदारों को भी लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कमलेश मथुरिया, हेयर सैलून संचालक

कपड़े की दुकानों में सबसे ज्यादा लोगों का आना-जाना होता है। इस दौरान हर उम्र के लोग पहुंचते हैं। इस स्थान पर लोगों को जागरूक कर एक बड़े वर्ग को जागरूक करने का कार्य किया जा सकता है। नवदुनिया के अभियान का हिस्सा बनकर लोगों को जागरूक करेंगे।

वासु चौधरी, कपड़ा व्यापारी

कोरोना का संक्रमण लगातार जिले में बढ़ता जा रहा है प्रतिदिन कोरोना से मौत सामने आ रही हैं। संक्रमित का आंकड़ा एक हजार पार हो गया है। ऐसे में नवदुनिया ने जो अभियान शुरू किया है, वह तारीफ के काबिल है। सभी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।

नितिन राय, कपड़ा व्यापारी

मोबाइल की दुकान में ऐसे कई लोग आते हेै जो मास्क नहीं पहने हुए होते हैं। उन्हें सबसे पहले टोकता हूं कि यह क्या कर रहे हो। इस गलती का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ सकता है। लोगों को नवदुनिया के अभियान से जुड़कर इस बीमारी से बचाना होगा।

राहुल खंगारे, मोबाइल दुकान संचालक

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

ipl 2020
ipl 2020

Source