पहले पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग
Publish Date: | Mon, 05 Oct 2020 04:08 AM (IST)
कुंडीपुरा के पातालेश्वर कालोनी का मामला,80 फीसद झुलसी पत्नी, हालत नाजुक
छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थानांतर्गत पातालेश्वर में पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया, फिर उसके ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। महिला के आग से झुलसने पर पड़ोसियों ने आग बुझाई तथा एंबुलेंस की मदद से गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई रामप्रसाद चौधरी बताया कि पातालेश्वर निवासी गीता पति रूपेंद्र यादव (35) घर पर थी, तब शराब के नशे में उसका पति रूपेंद्र यादव घर आया। इस दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच शनिवार की शाम सात बजे विवाद हो गया। विवाद में पति रूपेंद्र ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया। गुस्से में पत्नी ने घर में रखा पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया। इसी दौरान पति रूपेंद्र ने भी उसके ऊपर और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब महिला आग से झुलने लगी तो उसकी आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आ गए और आग को बुझाया। बताया जा रहा है महिला 80 प्रतिशत झुलस गई है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित पति रूपेंद्र यादव के खिलाफ धारा 498, 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

