Top Story

Motorola का नया फोन होगा G10 Play, रेंडर में दिखा फर्स्ट लुक

नई दिल्ली Motorola तेजी से अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी अब कुछ महीने पहले लॉन्च हुए Moto G9 Play का अपग्रेडेड वेरियंट लाने की सोच रही है। हाल में मोटो के एक नए डिवाइस के रेंडर सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन है। ऑनलीक्स ने शेयर की फोटो मोटो के इस नए डिवाइस के रेंडर को OneLeaks ने कुछ अन्य डीटेल के साथ Voice पर लीक किया है। लीक में मोटो के इस नए फोन का नाम तो नहीं कन्फर्म किया गया है, लेकिन इसका मॉडल नंबर XT-2117 बताया जा रहा है। पंच-होल डिस्प्ले वाला फोन लीक की मानें तो मोटो के इस फोन में स्क्रीन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में पंच-होल दिया गया है। मोटो G9 प्ले की बात करें तो यह वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आता है। रेंडर में दिखाए गए फोन में मॉडरेट बेजल के साथ 6.5 इंच का फ्लैट पैनल दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर सेंटर में स्क्वेसर्कल मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इसके नीचे आपको मोटोरोला का लोगो दिखेगा। पावर बटन के अंदर फिंगरप्रिंट सेंसर नए फोन में मोटो G9 प्ले की तरह रियर में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं मिलेगा। कंपनी ने कथित मोटो G10 प्ले का फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन के अंदर दिया है। पावर बटन के ऊपर फोन का वॉल्यूम रॉकर बटन मौजूद है। फोन के बॉटम में आपको स्पीकर ग्रिल और यूएसबी-C पोर्ट मिलेगा। फोन का ऑडियो जैक टॉप पर है। जल्द हो सकता है लॉन्च मोटोरोला XT-2117 की लंबाई 165.3mm, चौड़ाई 75.4 mm और मोटाई 9.5mm है। 4850mAh की बैटरी से लैस इस डिवाइस को FCC और TUV Rheinlaund ने सर्टिफाइ कर दिया है। लीक्स्टर का कहना है कि यह फोन कुछ हफ्तों में लॉन्च हो जाएगा।


from https://ift.tt/34Rxs4n https://ift.tt/3kS2UVw