Top Story

Samsung Galaxy M31s को मिला लेटेस्ट अपडेट, जुड़े कई खास फीचर

नई दिल्ली को लेटेस्ट OneUI 2.5 अपडेट मिल रहा है। नए अपडेट में कंपनी नवंबर 2020 सिक्यॉरिटी पैच भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा कंपनी पहली बार गैलेक्सी M सीरीज डिवाइस में सिक्यॉर फोल्डर दे रही है। सिक्यॉर फोल्डर में यूजर प्राइवेट डेटा और ऐप्स को स्टोर करके रख सकते हैं। नॉर्मल मोड और प्राइवेट मोड पर करें स्विच खास बात है कि इस अपडेट में गैलेक्सी M31s डिवाइसेज को AltZLife फीचर भी मिल रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर पावर की को डबल प्रेस करके नॉर्मल मोड और प्राइवेट मोड पर स्विच कर सकेंगे। इसके अलावा अब को क्विक स्विच और कॉन्टेंट सजेशन भी मिलता है। 750MB है अपडेट का साइज सैममोबाइल की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फर्मवेयर अपडेट का वर्जन नंबर M317FXXU2BTK1 है। रिपोर्ट के अनुसार इस अपडेट का साइज 750MB है। अपडेट में मिलने वाले नए फीचर्स में लैंडस्केप मोड के लिए स्प्लिट कीबोर्ड, एसओएस मेसेज और बेहतर कैमरा के साथ और भी कई चीजें शामिल हैं। कैमरा ऐप में हुए कई सुधार OneUI 2.5 में मिलने वाले नए फीचर्स की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। कंपनी इसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले के लिए बिटमोजी स्टिकर्स भी ऑफर कर रही है। नए अपडेट के बाद यूजर्स के फटॉग्रफी एक्सपीरियंस भी बदलने वाला है। कंपनी ने नए अपडेट के साथ फोन कैमरा के सिंगल टेक और प्रो मोड फीचर को भी पहले से बेहतर किया है। अब यूजर्स को कैमरा ऐप के प्रो विडियो, एआर इमोजी, एआर डूडल, सीन ऑप्टिमाइजर, स्मार्टस्कैन में भी सुधार दिखेगा। सेटिंग्स में जाकर चेक कर सकते हैं अपडेट सैमसंग इस अपडेट को भारत, रूस और यूक्रेन में रोलआउट कर रहा है। यह अपडेट जल्द ही सभी डिवाइसेज तक पहुंच जाएगा। अपडेट को चेक करने के लिए यूजर सेटिंग में दिए गए सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन में जाकर इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।


from https://ift.tt/3nhxfhc https://ift.tt/3kS2UVw