Xiaomi का 108MP कैमरे वाला Mi 10 Pro 5G स्मार्टफोन डिसकंटिन्यू, जानें डीटेल
नई दिल्ली दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपने धांसू फ्लैगशिप स्मार्टफोन को डिसकंटिन्यू कर दिया है। यह फोन शाओमी चाइना की वेबसाइट से हटा लिया गया है। Mi 10 सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन- Mi 10 Ultra, Mi 10 5G, Mi 10 Youth Edition और Mi Mix Alpha अभी भी वेबसाइट पर लिस्ट हैं, लेकिन Mi 10 Pro 5G के इस लिस्ट में न होने से ऐसा कहा जा रहा है कि अब यह फोन डिसकंटिन्यू हो गया है। चाइनीज ब्लॉग ITHome ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया कि कि Mi 10 Pro 5G शाओमी के ऑफिशल स्टोर (Tmall और Jingdong) पर आउट-ऑफ-स्टॉक है। इसके अलावा यह फोन चीन की दूसरी वेबसाइट्स पर भी अब उपलब्ध नहीं दिखा रहा। हालांकि, चीन के छोड़कर यह फोन उन देशों में अभी भी खरीदा जा सकता है जहां कंपनी ने इसे लॉन्च किया था। Mi 10 प्रो 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स फोन में 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन के साथ आता है। 12जीबी तक के रैम और 512जीबी के इंटरनल मेमरी के साथ आने वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलता है। फटॉग्रफी के लिए इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 12 मेगापिक्सल, एक 8 मेगापिक्सल और एक 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी लगी है, जो 50 वॉट की फास्ट चार्जिंग ऑफर करती है।
from https://ift.tt/3mQawJ3 https://ift.tt/3kS2UVw